Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को बड़ा झटका, जानिए क्या हुआ अचानक - जल्द पढ़ें पूरी खबर

16 जुलाई, 2025 04:32 PM

जम्मू-कश्मीर: बाबा अमरनाथ के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। भारी बारिश के चलते मंगलवार को अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। प्रशासन ने बालटाल और पहलगाम दोनों रूट से यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस कारण घाटी के नदी-नाले उफान पर हैं और कई अंडरपास पानी से भर गए हैं। भूस्खलन और पहाड़ों के दरकने की आशंका को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

दोनों मार्गों पर तैनात हैं सुरक्षाबल, सेना और प्रशासन हाई अलर्ट पर

1. पहलगाम रूट: अनंतनाग जिले से शुरू होता है, दूरी 36–48 किलोमीटर। बुजुर्ग यात्रियों के लिए अनुकूल।

2. बालटाल रूट: गांदरबल जिले से शुरू होता है, दूरी 16 किलोमीटर। रास्ता छोटा लेकिन ढलान तेज।

दोनों मार्गों पर सेना, पैरामिलिट्री फोर्स, CRPF और पुलिस पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं। हर कैंप में स्वास्थ्य, भोजन और संचार की व्यवस्थाएं की गई हैं। कई जगहों पर जैमर और नाइट विज़न कैमरे भी लगाए गए हैं।

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक

1. इस बार यात्रा सिर्फ 38 दिनों की होगी, जबकि पहले 52 दिन की होती थी।

2. पहले दिन (3 जुलाई) को 5,485 श्रद्धालु यात्रा पर निकले थे।

3. 6 मई को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर जारी हुई थी, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई थी।

4. CAPF की 581 कंपनियां, यानी करीब 70,000 जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

5. 1 जुलाई से 10 अगस्त तक दोनों रास्तों पर नो-फ्लाइंग जोन लागू है।

आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन ‘शिवा’ एक्टिव

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने ऑपरेशन शिवा लॉन्च किया था। इसके तहत जंगलों से सटे इलाकों में भारी निगरानी रखी जा रही है और हाई रिस्क ज़ोन में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा दोबारा शुरू होने तक बेस कैंप में ही ठहरें और अफवाहों पर ध्यान न दें। मौसम सामान्य होते ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन