Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

अभी तो दिल जवान है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से फिट, बस एक परेशानी

31 मई, 2026 02:00 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डॉक्टरों ने पूरी तरह से फिट करार दिया है। वार्षिक परीक्षण में ट्रंप का दिल उनकी वास्तविक उम्र से करीब 14 साल छोटा और स्वस्थ घोषित किया गया। इसके अलावा उनके फेंफड़े और तंत्रिका तंत्र भी मजबूत हालात में है। अभी तो दिल जवान है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से फिट, बस एक परेशानी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वार्षिक मेडीकल रिपोर्ट सामने आ गई है। वाइट हाउस द्वारा जारी की गई इस चार पेज की रिपोर्ट में अगले महीने 80 वर्ष के होने वाले राष्ट्रपति ट्रंप को पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया गया है। इतना ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप का दिल उनकी वास्तविक उम्र से करीब 14 साल जवान है। इसके साथ ही उनके फेंफड़े और तंत्रिका तंत्र भी पूरी तरह से मजबूत हैं। हालांकि, 80 वर्ष के ट्रंप को वजन कम करने की सलाह दी गई है।


अमेरिकी नेवी कैप्टन सीन बारबाबेला के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप की शारीरिक हालात पूरी तरह से मजबूत है और पर अमेरिका का नेतृत्व संभालने के लिए स्वस्थ हैं। उन्होंने ट्रंप के बढ़ते वजन और हाथ के नीले निशाना (जिसने लोगों का ध्यान खींचा था) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह सामान्य था। हालांकि, राष्ट्रपति को वजन कम करने की सलाह दी गई है। वर्तमान में उनका वजन करीब 108 किलोग्राम है, जो कि 2025 में हुई जांच से 6.3 किलो ज्यादा है। वह अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने की दवाई ले रहे हैं।

उम्र से 14 साल जवान है ट्रंप का दिल
बारबेला ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दिल उनकी शारीरिक उम्र से करीब 14 साल जवान है। उनका दिल एक मिनट में करीब 73 बार धड़क रहा था। लगातार भागदौड़ और राजनीतिक जीवन के बीच दिल का सामान्य रहना एक अच्छा संकेत है।आपको बता दें, मंगलवार को ट्रंप की संपूर्ण शारीरिक जांच हुई थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि सब कुछ पूरी तरह से स्वस्थ है।

हाथ में नीले निशान का क्या राज?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से लोगों की निगाहों पर है। सबसे ज्यादा उनके हाथ पर पड़ने वाले नीले निशाना को लेकर। अब इस मुद्दे पर नई मेडीकल रिपोर्ट में बात की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के हाथों पर नीला निशान, उनके द्वारा बार-बार हाथ मिलाने की वजह से है। इसे एस्पिरिन थेरेपी का एक सामान्य और हानिरहित दुष्प्रभाव बताया गया है। पिछले साल व्हाइट हाउस ने बताया था कि ट्रंप 'क्रोनिक वीनस इनसफिशिएंसी' से पीड़ित हैं, जिससे उनके पैरों में खून जमा हो जाता है। उनकी हालिया जांच रिपोर्ट में पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन का जिक्र है, लेकिन साथ ही कहा गया है कि पिछले साल के मुकाबले उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत