Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

हिमाचल

अब नहीं चलेगी मनमानी, कान्वेंट स्कूलों में पढ़ेंगे गरीबों के बच्चे, दाखिले के लिए बन गई कमेटी

22 नवंबर, 2025 07:30 PM

शिमला हिमाचल प्रदेश में राइट टू एजुकेशन के प्रावधानों के तहत निजी अथवा कान्वेंट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को नियमों के अनुसार प्रवेश देना होगा। राइट टू एजुकेशन के प्रावधानों के तहत आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रवेश में 25 फीसदी कोटा तय है। यह देखा गया है कि अकसर निजी स्कूल इन प्रावधानों की अवहेलना करते हैं, लेकिन अब ऐसा करना स्कूल प्रबंधन को भारी पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्यपाल के निर्देश पर आरटीई के उपरोक्त प्रावधान को लागू किया जाना सुनिश्चित करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में चेयरमैन सहित मेंबर सेक्रेटरी व सदस्य शामिल हैं।

शिक्षा सचिव राकेश कंवर की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्कूल शिक्षा के संबंधित जिला के सीनियर मोस्ट डिप्टी डायरेक्टर कमेटी के चेयरमैन होंगे। इसके अलावा संबंधित जिला में शिक्षा खंड के ब्लॉक एलीमेंटरी एजुकेशन ऑफिसर सदस्य सचिव होंगे। बाकी सदस्यों में संबंधित जिला के स्कूल शिक्षा के डिप्टी डायरेक्टर, स्थानीय ग्राम पंचायत अथवा लोकल अर्बन बॉडीज के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, नजदीकी सरकारी स्कूल की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान, संबंधित निजी स्कूल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके साथ ही आवश्यकता पडऩे पर स्कूल एजूकेशन के निदेशक एक और सदस्य को नामांकित कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राइट टू एजुकेशन अधिनियम-2009 के सेक्शन 12 में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश के लिए 25 फीसदी कोटा तय है। कमेटी के गठन के साथ ही स्कूल शिक्षा निदेशक ने इस बारे में स्कूल एजूकेशन के सभी डिप्टी डायरेक्टर्स को सूचित कर दिया है। सभी जिलों में स्कूल शिक्षा के डिप्टी डायरेक्टर आरटीई के उक्त प्रावधान को लागू करना सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में करीब 2800 निजी स्कूल हैं। उनमें कम से कम 19 हजार सीटें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए आरक्षित होंगी। राज्य सरकार की ये जिम्मेदारी है कि वे राइट टू एजुकेशन के प्रावधानों को लागू करे। निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए रिजर्व रहने पर ट्यूशन फीस व अन्य शुल्क राज्य सरकार को चुकाने होते हैं। एक बार ये मामला हाईकोर्ट में भी गया था, लेकिन अदालत से भी आरटीई के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए थे। राज्य सरकार ने 30 अगस्त, 2016 को शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रार्थी नमिता मानिकटाला ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि इस अधिनियम का पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है। उस समय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश जारी किए थे कि आरटीई के प्रावधानों को सख्ती से लागू करे न कि दिखावा किया जाए। अदालत ने आदेश जारी किए थे कि कमजोर वर्ग के छात्रों को प्रवेश के लिए कम से कम 30 दिन का समय दें। साथ ही आम जनता को आरटीई के प्रावधानों के तहत 25 फीसदी सीटों की जानकारी से जुड़े पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के आदेश भी दिए हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा