Thursday, July 02, 2026
BREAKING
हैरी केन के डबल से इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया, राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको से होगी भिड़ंत महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

राष्ट्रीय

अब जाम का झंझट खत्म! आ गई Air Taxi, 30 मिनट में उड़कर पहुंच जाएंगे ऑफिस, जानें कितना होगा क‍िराया?

13 फ़रवरी, 2026 11:46 AM

दिल्ली-NCR की सड़कों पर घंटों रेंगने वाले ट्रैफिक से अब आपको बहुत जल्द राहत मिलने वाली है। इंडिगो (IndiGo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज और आर्चर एविएशन मिलकर भारत में एयर टैक्सी (Air Taxi) सेवा शुरू करने जा रहे हैं। इस सर्विस के शुरू होने के बाद नोएडा से गुरुग्राम का 2.5 घंटे का थकाऊ सफर महज 30 मिनट में पूरा हो जाएगा।

क्या है मिडनाइट एयर टैक्सी?

इस उड़ने वाली टैक्सी को मिडनाइट (Midnight) नाम दिया गया है। यह एक eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) विमान है। इसमें पायलट के अलावा 4 यात्री एक साथ बैठ सकेंगे। यह पूरी तरह बिजली से चलती है इसलिए न तो इससे धुआं निकलेगा और न ही हेलीकॉप्टर जैसा शोर होगा। जहां सड़क मार्ग से 90-120 मिनट लगते हैं वहीं यह हवा के रास्ते सिर्फ 27-30 मिनट में मंजिल तक पहुंचा देगी।

कब शुरू होगी सेवा और ट्रायल?

भारत में यह क्रांतिकारी सेवा 2026 के अंत तक शुरू होने की पूरी संभावना है। 2026 के मध्य तक इसका ट्रायल रन पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) और DGCA के साथ मिलकर इसके लिए 'एयर कोरिडोर' (हवाई रास्ते) फाइनल किए जा रहे हैं।

जेब पर कितना पड़ेगा किराया

सबसे राहत की बात इसका किराया है। आर्चर एविएशन के मुताबिक नोएडा से गुरुग्राम के सफर के लिए एक यात्री को ₹2000 से ₹3000 के बीच खर्च करने पड़ सकते हैं। यह किराया लगभग उबर या ओला की प्रीमियम कैब (Uber Premier) के बराबर ही है लेकिन समय की बचत 80% से ज्यादा होगी।

कहां बनेंगे Stations?

जैसे हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड होते हैं वैसे ही एयर टैक्सी के लिए वर्टीपोर्ट बनेंगे:

  1. नोएडा: सेक्टर-18 या नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्टेशन बनने की उम्मीद है।

  2. गुरुग्राम: साइबर हब या गोल्फ कोर्स रोड के पास वर्टीपोर्ट बनाया जा सकता है।

  3. दिल्ली: कनॉट प्लेस से गुरुग्राम का सफर भी शुरू होगा जो मात्र 7 मिनट का होगा।

बुकिंग का तरीका होगा बेहद आसान

एयर टैक्सी बुक करना उतना ही सरल होगा जितना कैब बुक करना:

  • मोबाइल ऐप: इंडिगो के ऐप या एक नए डेडिकेटेड ऐप के जरिए आप सीट बुक कर पाएंगे।

  • फास्ट चेक-इन: वर्टीपोर्ट पर लंबी लाइन नहीं होगी यहां बायोमेट्रिक या फेस-स्कैन के जरिए तुरंत एंट्री मिलेगी।

  • पूलिंग विकल्प: किराया कम रखने के लिए यात्रियों को 'पूलिंग' (सीट शेयरिंग) का विकल्प भी मिल सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति