Sunday, September 20, 2026
BREAKING
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय ने बैंकों के साथ बुलाई बैठक हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी : सीएम योगी भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए ₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

20 सितंबर, 2026 07:48 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नवंबर के महीने में 1.80 लाख रुपए तक आय वाली पात्र महिलाओं को लाडो लक्ष्मी का लाभ मिलेगा। सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी नाम से महत्वपूर्ण योजना को लागू करके महिलाओं को प्रति महीने 2100 रुपए देने के वायदे को पूरा किया है। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को योजना का विस्तार किया गया है , अब 1.80 लाख वार्षिक आय वाले परिवार को लाभार्थी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विस्तार के बाद आवेदन के लिए पोर्टल को खोला गया है और पात्र महिलाओं को एक नवंबर के दिन योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। अब तक 1 लाख रुपए वार्षिक आय तक वाले परिवार इस योजना के पात्र थे। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ऑनलाइन माध्यम से उनके खातों भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा विधानसभा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 12 साल में प्रदेश के 2 लाख युवाओं को बिना खर्ची पर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी है, इससे पहले की सरकार में सरकारी नौकरी पाने के लिए पैसा और सिफारिश ढूंढनी पड़ती थी ,लेकिन अब गरीब का बेटा ग्रुप डी से लेकर एचसीएस तक की नौकरी योग्यता के आधार पर पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएं जा रहे है।


उन्होंने गांव कालीरानों में गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए और लाइब्रेरी की किताबों के लिए 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही गांव सुल्तानपुर में 21 लाख रुपए गांव के विकास के लिए और 5 लाख रुपए गुरुद्वारा साहिब में देने की घोषणा की, इसी तरह गांव सोंटी, गांव बीड सोंटी और गांव के गुरुद्वारा साहिब में 21-21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेन्द्र सैनी भी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने नागरिकों से 217 वायदे किए थे, जिनमें से सरकार द्वारा अब तक 70 वायदों को पूरा करने का काम किया गया है और बाकि पर तीव्र गति से काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा शपथ लेते ही अपने वादों को पूरा करने का काम शुरु कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे और अन्य बड़े मार्गों से जोडऩे के लिए सडक़ों का जाल बिछाने का काम किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सबसे पहले प्रदेश सरकार ने किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदे का काम शुरू किया। कांग्रेस के नेता सरकार से 24 फसलों की जानकारी मांग रहे है,उन्हें प्रदेश में किसानों द्वारा कितनी प्रकार की फसलों का उत्पादन किया जा रहा है इसके बारे में भी पूर्ण ज्ञान नहीं है। अब विपक्ष एमएसपी के नाम पर झूठ बोलते हुए किसानों में भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कोई भी किसान अपनी किसी भी फसल को सडक़ के बीच में नहीं डालता,क्योंकि प्रदेश सरकार ने इस समस्या का समाधान करने के लिए भावान्तर भरपाई योजना को लागू किया। इस योजना के तहत किसानों को मंडियों में फसल का भाव कम मिलने पर भाव के अन्तर की भरपाई का सरकार द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस ने अपने शासन काल में किसानों को फसल खराबे के 137 करोड़ रुपए दिए थे। मौजूदा सरकार ने 16.5 हजार करोड़ रुपए किसानों को फसल खराबे के दिए है।


इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, कालीरानो सरपंच राजीव कुमार, सुल्तानपुर सरपंच ममता रानी, सरपंच सुरेश, सरपंच सुखविंदर सिंह, नायब सिंह पटाक माजरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप

₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप

पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा

पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर महिला कोच ने लगाए धमकियां दिलवाने के आरोप, कहा- ‘2 साल तक खूब रोई, अब तुझे नजारे...

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर महिला कोच ने लगाए धमकियां दिलवाने के आरोप, कहा- ‘2 साल तक खूब रोई, अब तुझे नजारे...

Haryana : सोलर लगाने से पहले सरकारी रिकॉर्ड की ‘लोकेशन’ ठीक करेगी सरकार, 49 की जांच में 33 भवनों की जीपीएस लोकेशन गलत

Haryana : सोलर लगाने से पहले सरकारी रिकॉर्ड की ‘लोकेशन’ ठीक करेगी सरकार, 49 की जांच में 33 भवनों की जीपीएस लोकेशन गलत

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए बड़ी राहत, हटाई गई ये शर्त...

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए बड़ी राहत, हटाई गई ये शर्त...

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा