Monday, September 21, 2026
BREAKING
'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी नौकरी होगी तो कमीशन नहीं ले पाएंगे बिहार में परिसीमन प्रक्रिया के बाद कराया जाएगा अगला पंचायत चुनाव: सम्राट चौधरी युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि भारत की वर्तमान ताकत : नितिन नवीन गोरखपुर: एग्जीबिशन में पहुंचे रवि किशन, महिलाओं की क्रिएटिविटी की जमकर की तारीफ एनएसई आईपीओ का आखिरी दिन, जीएमपी 60 के नीचे लुढ़का भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, रियल्टी और फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी ग्लोबल चिप मार्केट 2026 में 1.6 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने का अनुमान ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, छह देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल केंद्र सरकार देश के रेशम उत्पादन क्षेत्र के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध, उत्पादन 2030-31 तक 60,000 मीट्रिक टन तक बढ़ाने का टारगेट

दुनिया

अफगान‍िस्‍तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों की तालिबान ने की निंदा, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

21 सितंबर, 2026 04:23 PM

काबुल : अफगान‍िस्‍तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में सोमवार सुबह हुए पाक‍िस्‍तानी हवाई हमलों की तालिबान ने कड़ी न‍िंदा की। इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि इन हमलों का 'उचित जवाब' दिया जाएगा। मुजाहिद ने कहा कि सोमवार को पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों में अफगान इलाके और आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि कुनार में पाकिस्तानी बमबारी में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हुए। उन्होंने कहा कि पक्तिका में हुए हवाई हमले में एक स्थानीय दुकान और एक घर को निशाना बनाया गया। मुजाहिद ने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वह अपने देश के अंदर सुरक्षा से जुड़ी नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए अफगानिस्तान में हमले कर रहा है।

मुजाहिद ने 'एक्‍स' पोस्ट में कहा, "अपराध और हमला: पिछली रात पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में आम नागरिकों के इलाकों पर बमबारी की। कुनार में एक महिला और दो पुरुष मारे गए और दो महिलाएं तथा दो पुरुष घायल हुए। ये सभी स्थानीय नागरिक हैं। पक्तिका में एक घर और एक स्थानीय दुकान पर बमबारी की गई, लेकिन वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"
उन्होंने कहा क‍ि हम इस हमले की निंदा करते हैं और इसे पहले किए गए अपराधों की एक और कड़ी मानते हैं। पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व अपने देश की अंदरूनी सुरक्षा नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए एक बार फिर इस तरह की कार्रवाई कर रहा है। अफगान इस हमले का उचित जवाब देगा।"

ये ताजा हमले ऐसे समय हुए हैं, जब पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों पक्षों के बीच कई बार गोलीबारी हो चुकी है और आम नागरिकों के हताहत होने को लेकर चिंता भी बढ़ी है।
पाकिस्तान बार-बार तालिबान पर आरोप लगाता रहा है कि वह हथियारबंद समूहों, खासकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को अफगान जमीन से गतिविधियां चलाने से रोकने में नाकाम रहा है। हालांकि, अफगान अधिकारी इस आरोप को खारिज करते रहे हैं।

'संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन इन अफगानिस्तान' (यूनामा) ने 28 जुलाई को कहा था कि एक अप्रैल से 30 जून के बीच अफगानिस्तान में सीमा पार से हुई हथियारबंद हिंसा में 57 लोगों की मौत हुई और 342 अन्य घायल हुए।
अपनी रिपोर्ट में यूनामा ने कहा कि हवाई हमले और जमीन पर हुई लड़ाई आम नागरिकों के हताहत होने की मुख्य वजह थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान सीमा पार से हुई हिंसा में दर्ज सभी नागरिक हताहतों के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को जिम्मेदार ठहराया गया।
अप्रैल से जून के बीच अफगानिस्तान में नागरिक हताहतों पर यूनामा के अपडेट के मुताबिक, 26 बच्चों की मौत हुई और 86 बच्चे घायल हुए। वहीं, छह महिलाओं की मौत हुई और 34 महिलाएं घायल हुईं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का अमेरिका दौरा, ट्रंप से 25 सितंबर को होगी अहम मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का अमेरिका दौरा, ट्रंप से 25 सितंबर को होगी अहम मुलाकात

बांग्लादेश: मात्र आठ महीनों में 155 बच्चों की मौत और 15,000 से ज्यादा लापता

बांग्लादेश: मात्र आठ महीनों में 155 बच्चों की मौत और 15,000 से ज्यादा लापता

रूसी संसदीय चुनाव: पुतिन के समर्थन वाली पार्टी को बहुमत

रूसी संसदीय चुनाव: पुतिन के समर्थन वाली पार्टी को बहुमत

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, रिहायशी इमारतों और शॉपिंग सेंटर को बनाया न‍िशाना: जेलेंस्‍की

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, रिहायशी इमारतों और शॉपिंग सेंटर को बनाया न‍िशाना: जेलेंस्‍की

मेलोनी का बुर्का-नकाब पर बैन प्लान, यूरोप के कई देशों में पहले से रोक

मेलोनी का बुर्का-नकाब पर बैन प्लान, यूरोप के कई देशों में पहले से रोक

अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई

अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई

जर्मनी के दो राज्यों में चुनाव, दांव पर चांसलर मर्ज का राजनीतिक भविष्य!

जर्मनी के दो राज्यों में चुनाव, दांव पर चांसलर मर्ज का राजनीतिक भविष्य!

अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

सेंटकॉम के दावे झूठे और हास्यास्पद, ईरान के न‍ियंत्रण में है होर्मुज स्‍ट्रेट: ब्रिगेडियर जनरल शेखरची

सेंटकॉम के दावे झूठे और हास्यास्पद, ईरान के न‍ियंत्रण में है होर्मुज स्‍ट्रेट: ब्रिगेडियर जनरल शेखरची

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा