Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला

23 मार्च, 2026 08:02 PM

चंडीगढ़ : शहीदी दिवस के अवसर पर जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने ऐलान करते हुए कहा है कि वैचारिक क्रांति का संकल्प लेते हुए जेजेपी प्रदेशभर में जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में छात्र संगठन इनसो के नेतृत्व में वे प्रदेशभर के सभी विश्वविद्यालयों का दौरा करेंगे। सात अप्रैल को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से इसकी शुरुआत होगी और भाजपा सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। सोमवार को दिग्विजय शहीदी दिवस के अवसर पर जींद में जेजेपी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले दिग्विजय चौटाला ने शहीदों को नमन करते हुए खुद रक्तदान किया। साथ ही उन्होंने जेजेपी की युवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को भी संबोधित किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 15 मई से जेजेपी युवा जन-जन अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत प्रदेशभर के करीब एक हजार गांव में वे पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाकर जनविरोधी भाजपा के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ जेजेपी फील्ड में लड़ाई लड़ेगी और 9 दिसंबर को जेजेपी के स्थापना दिवस से पहले संगठन मजबूती के साथ-साथ लोगों को एकजुट किया जाएगा।

इस दौरान मंडियों का दौरा करने के साथ-साथ बुढ़ापा पेंशन, बीपीएल कार्ड कटौती, बेरोजगारी और हरियाणा से बाहर के लोगों को नौकरी देने जैसे गंभीर मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हम वैचारिक तौर पर सदा भाजपा के विरोधी थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को तोड़ना चाहती है और जेजेपी सभी 36 बिरादरी को जोड़ने की सोच रखती है। दिग्विजय ने ये भी कहा कि आज प्रदेश के हालात बेहद खराब हो चुके है और हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब घूमने में व्यस्त हैं। वहीं राज्यसभा चुनाव के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि आज ये सोचने की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कितने हाथ भाजपा के साथ मिले हुए है? कांग्रेस के पास विधायकों की गिनती ज्यादा होने के बावजूद भी बड़ी मुश्किल से जीत हुई, जो कि साफ तौर पर कांग्रेस की आपसी कलह को दर्शाती है। वहीं इनेलो की जिम्मेदारी विपक्ष को मजबूत करने की बनती थी और भाजपा को हराना था, लेकिन इनेलो का घर बैठकर नंबर गैम कम करना एक गहरी सोची-समझी साजिश को उजागर करता है। जेजेपी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, जेजेपी जिला अध्यक्ष जोरा सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित