रोहतक : जिला प्रशासन एवं वन विभाग, रोहतक द्वारा आयोजित 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में गुरुवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्य़क्ष सुभाष बराला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय, महम में आयोजित हुआ। इसमें गणमान्य नेतागण, प्रशासनिक अधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारी एवं विद्यार्थीगण की उपस्थिति रही।
बराला ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायक "एक पेड़ माँ के नाम" मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रकृति का संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है।
उन्होंने कहा कि "प्रकृति हमें जीवन देती है, आइए हम उसे हरियाली लौटाएँ। आज लगाया गया एक पौधा, आने वाले कल की सबसे अनमोल विरासत बनता है।" आइए, अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।