Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

हरियाणा

अग्रवाल समाज एकजुट होकर जींद विधानसभा की टूटी हुई गिरदावरी को दोबारा करवाए बहाल : अशोक बुवानीवाला

12 अगस्त, 2026 08:59 PM

जींद : अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि वैश्य समाज के युवाओं के राजनीति में सक्रिय भागीदारी नहीं करने से समाज लगातार पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समाज को आगे ले जाना है तो समाज के लोगों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी करनी ही होगी। वह आज समाज के नेता राजकुमार गोयल की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद समाज के जींद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष वी. पी गर्ग के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर समाज के जींद विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल मित्तल, जिला अध्यक्ष बीएस गर्ग समेत अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र शुरू से समाज का सबसे मजबूत गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 15-20 सालों से समाज के लोगों ने यहां की गिरदावरी को तोड़ दिया है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि समाज के लोगों को जींद विधानसभा क्षेत्र की अपने गिरदावरी दोबारा बहाल करवाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कोई भी हो लेकिन समाज से कोई ऐसा नेता आगे लेकर आए जो जींद विधानसभा से चुनाव लड़कर यहां का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम हो।

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को सामाजिक कार्य इसलिए भी करने चाहिए क्योंकि सामाजिक कार्यों के माध्यम से दूसरी जातियों के लोगों को अपने साथ जोड़ा जा सकता है और इसे राजनीति में बड़ा लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने भिवानी विधानसभा क्षेत्र में वैश्य समाज की गिरदावरी को टूटने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जींद के समाज के लोगों को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब समाज किसी व्यक्ति को सच्चे मन से समाज का नेता बनाकर आगे बढ़ने का काम करेगा तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि आज समाज के लोग राजनीति में काम होते जा रहे हैं और यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी काम बिना राजनीति के सरे नहीं चढ़ता। अगर समाज के लोग विधानसभा और संसद में जाएंगे तो समाज के हित में नीति बनने का काम होगा। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का गठन समाज के लोगों को राजनीति के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया था। संगठन युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए ट्रेनिंग देने का काम भी करता है।

अशोक बुवानीवाला ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश के 66 नगर निकायों में अगले साल चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों में समाज के लोगों को भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि चुनाव में हार जीत लगी हुई होती है लेकिन समाज के लोग अगर एकजुट होकर जीत हासिल करने का लक्ष्य सामने रखकर चुनाव लड़ेंगे तो हमें सफलता अधिक मिलेगी। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि हर परिवार को अपना एक युवा राजनीति के मैदान में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति विचारधारा की लड़ाई हो सकती है लेकिन समाज के लोग किसी भी विचारधारा के हो उन्हें इस विचारधारा की पार्टी के साथ अपनी राजनीति शुरू करनी चाहिए।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि राजनीति में आज सिरों की गिनती होती है, ऐसे में समाज के लोगों को एकजुट होकर हर राजनीतिक दल को अपनी ताकत का एहसास करवाना चाहिए। इस अवसर पर जींद जिला प्रधान बीएस गर्ग ने कहा कि वह जल्द ही जींद में संगठन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे और इसके माध्यम से जींद जिले के समाज के लोगों को इकट्ठा कर समाज में आगे बढ़ने का संदेश देने का काम करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार

कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा  रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी  पहले से आज तक  एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात

हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात

चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला

चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख

जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज

जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज

हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा

हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा

समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी

समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी