Monday, August 17, 2026
BREAKING
यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया 'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा आकलन वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपए से अधिक आय दिखाने वाले करदाताओं की संख्या 39 प्रतिशत बढ़कर 576 हुई: रिपोर्ट आरबीआई स्वैप विंडो के जल्दी बंद करने के फैसले के बावजूद एफसीएनआर (बी) में निवेश 80 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है: रिपोर्ट

हरियाणा

अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश महिला इकाई का गठन

15 मार्च, 2026 08:22 PM

भिवानी : अग्रवाल वैश्य समाज ने संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प को जारी रखते हुए प्रदेश महिला इकाई का गठन कर सुशीला सर्राफ फतेहाबाद को पुन: महिला इकाई की कमान सौंपी है। ये जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंसा पर जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों में वेणु अग्रवाल अंबाला को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही डॉ. अंजली जैन पलवल और निशी गुप्ता कुरुक्षेत्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीनू बंसल बाढड़ा, भारती जैन गुरुग्राम तथा नीता गुप्ता नारनौल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पायल गोयल नरवाना को महामंत्री, डिंपल सिंगला सफीदों, ऋतु बंसल नारनौल, अंजू बंसल कैथल तथा डॉ. अंजू अग्रवाल बहादुरगढ़ को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं निशा मंगल गुहला चीका को कोषाध्यक्ष, संतोष जैन व अंजु मित्तल उकलाना को संगठन सचिव बनाया गया है तथा पिंकी मित्तल जींद को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि उनके संगठन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सहभागिता से संगठन और अधिक सशक्त बनेगा तथा राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। नई टीम समाज में एकता, संगठन और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाज की एकता, संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी तथा समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए महिला इकाई विशेष पहल करेगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं, ऐसे में सामाजिक संगठनों में भी उनका नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित