Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

अकील की मौत या साजिश? डायरी में हुए खुलासों ने हिला दी जांच टीम!

26 अक्टूबर, 2025 05:12 PM

पंचकूला : पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। अकील की डायरी, जो 24 अक्टूबर की रात को मुस्तफा परिवार ने पंचकूला पुलिस को सौंपी थी, ने जांच को नई दिशा दे दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डायरी में 10 अलग-अलग नोट मिले हैं। इनमें से दो में अकील ने अपनी नशे की आदत और मानसिक स्थिति के बारे में लिखा है। कुछ नोट सामान्य बातें बताते हैं, जबकि एक अहम नोट में उसने लिखा —“ये लोग मुझे रास्ते से हटा सकते हैं।” हर नोट के पहले तारीख डाली गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि अकील लगातार कुछ समय से मानसिक तनाव में था।

SIT की जांच में सामने आया है कि डायरी के कई हिस्से अकील द्वारा 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो से मिलते हैं। हालांकि कुछ नोट्स में विरोधाभासी बातें भी लिखी गई हैं, जिससे जांच और पेचीदा हो गई है। क्राइम सीन की करीब 7 घंटे की जांच के दौरान SIT और फोरेंसिक टीम को अकील के कमरे से कुछ ऐसे पदार्थ मिले हैं, जिनके बारे में शक है कि वे ड्रग्स से जुड़े हो सकते हैं। सभी सामान को फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

हैंडराइटिंग और विसरा की जांच जारी

डायरी की लिखावट की पुष्टि के लिए पुलिस हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स से जांच करवाएगी। इसके लिए अकील की सरकारी फाइलों, परीक्षा कॉपियों, बैंक दस्तावेजों से राइटिंग सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सैंपल दो अलग-अलग लैब में भेजे गए हैं। SIT को अब तक वह मोबाइल फोन नहीं मिला है, जिससे अकील ने वीडियो रिकॉर्ड किया था। जांच टीम को उम्मीद है कि मुस्तफा परिवार के 26 अक्टूबर को पंचकूला लौटने के बाद मोबाइल बरामद हो सकता है।

शनिवार को मलेरकोटला स्थित मुस्तफा परिवार के घर में अकील की आत्मा की शांति के लिए अंतिम दुआ रखी गई। परिवार, स्थानीय नेता और सैकड़ों लोगों ने कुरान की आयतों के साथ उसकी आत्मा की मग़फ़िरत की दुआ मांगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन