Friday, August 14, 2026
BREAKING
तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं अंबाला में सिख संगत पर लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का प्रमाण : राव नरेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ खड़गे की सभा के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’ संविधान और समानता का अपमान : कुमारी सैलजा 'पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं', अपने ऊपर हुए हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल 500 किलो हेरोइन तस्करी मामले में एनआईए ने अमृतसर में अनवर मसीह की संपत्ति जब्त की

हरियाणा

अंबाला में सिख संगत पर लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का प्रमाण : राव नरेंद्र सिंह

14 अगस्त, 2026 08:17 PM

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अंबाला स्थित पवित्र गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के बाहर हुई घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही सिख संगत और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह झींडा पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हिंदू-सिख भाईचारे को समाप्त करने की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के बाहर हुई घटना के बाद सिख संगत और एसजीपीसी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। ऐसे में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना और आंसू गैस के गोले छोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, दमनकारी और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर की गई। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले सिख समाज की आवाज को पुलिसिया बल प्रयोग के जरिए दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता गुरसिमरन मंड को बचाने के लिए सरकार द्वारा पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे गंभीर और चिंताजनक बात यह है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उस बस (पालकी साहिब) में भी तोड़फोड़ की गई, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सुशोभित होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह सिख धार्मिक मर्यादाओं और आस्था का गंभीर अपमान है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार को धार्मिक आस्था और सामाजिक भाईचारे से जुड़े मामलों में अत्यंत संवेदनशीलता और संयम के साथ कार्य करना चाहिए, न कि दमन और बल प्रयोग का रास्ता अपनाना चाहिए। हिंदू और सिख समाज सदियों से एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे हैं और भाजपा की कोई भी राजनीतिक साजिश इस भाईचारे को कमजोर नहीं कर सकती।

राव नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी राजनीतिक प्रभाव या दबाव में किसी आरोपी को संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार को सिख संगत की आवाज दबाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई का राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस सामाजिक भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और संविधान में मिले अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।”

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

खड़गे की सभा के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’ संविधान और समानता का अपमान : कुमारी सैलजा

खड़गे की सभा के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’ संविधान और समानता का अपमान : कुमारी सैलजा

Haryana BJP का बड़ा सांगठनिक फेरबदल, 27 जिलों के प्रभारी घोषित... महिलाओं को भी दी बड़ी जिम्मेदारी

Haryana BJP का बड़ा सांगठनिक फेरबदल, 27 जिलों के प्रभारी घोषित... महिलाओं को भी दी बड़ी जिम्मेदारी

Independence Day 2026: खाकी का बढ़ा मान, हरियाणा पुलिस के 11 वीरों को राष्ट्रीय सम्मान...इन्हें मिलेगा 'राष्ट्रपति पुलिस पदक'

Independence Day 2026: खाकी का बढ़ा मान, हरियाणा पुलिस के 11 वीरों को राष्ट्रीय सम्मान...इन्हें मिलेगा 'राष्ट्रपति पुलिस पदक'

दक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिलाः नायब सैनीदक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिलाः नायब सैनी

दक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिलाः नायब सैनीदक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिलाः नायब सैनी

खरगे के संबोधन के बाद मंच का शुद्धिकरण संविधान में समानता की भावना का अपमान : सैलजा

खरगे के संबोधन के बाद मंच का शुद्धिकरण संविधान में समानता की भावना का अपमान : सैलजा

हरियाणाः मांगों को मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को राज्य व्यापी हड़ताल करेंगे

हरियाणाः मांगों को मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को राज्य व्यापी हड़ताल करेंगे