Thursday, April 16, 2026
BREAKING
अंबाला छावनी बनेगा एयर कनेक्टिविटी हब, ऑफ-एयरपोर्ट कार्गाे टर्मिनल की भी तैयारी : अनिल विज भाजपा परिसीमन के जरिए सत्ता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है : कुमारी सैलजा हर नागरिक की भागीदारी से ही सफल होगी जनगणना-2027 : नायब सिंह सैनी राह चलते अचानक किसी की हत्या का कोई तुक नहीं, पीड़ित परिजनों की शंकाएं दूर करे सरकार अनुराग शर्मा ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, हिमाचल के मुद्दों को उठाने का संकल्प टीबी मुक्त 133 पंचायतों को गोल्ड, 233 को सिल्वर स्टेट्स, हिमाचल में 1052 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, कांगड़ा जिला की सबसे ज्यादा 287 ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा भारतीय एकता मंच ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी शिक्षा सामग्री, समाज सेवा का निभाया संकल्प”.... विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों काबू किया गया कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई

हरियाणा

अंबाला छावनी बनेगा एयर कनेक्टिविटी हब, ऑफ-एयरपोर्ट कार्गाे टर्मिनल की भी तैयारी : अनिल विज

16 अप्रैल, 2026 07:54 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में निर्मित डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा। इस संबंध में आज हरियाणा सिविल विमानन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में एयरपोर्ट के शेष छोटे-मोटे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। *अंबाला छावनी एयरपोर्ट का दौरा करेगी तकनीकी टीम- विज* बैठक की अध्यक्षता करते हुए विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गठित कर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया जाए, ताकि तकनीकी रूप से लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने सीसीटीवी इंस्टॉलेशन, कंट्रोल रूम की स्थापना, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं, ऑनलाइन यूपीएस, छोटे सिविल कार्य एवं कार्यालय की आवश्यकताओं से जुड़े अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, स्टाफ एवं वाहनों की उपलब्धता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वही, दूसरी ओर विज ने अधिकारियांे को कार्गों की सुविधा के लिए ऑफ-एयरपोर्ट एयर टर्मिनल स्थापित करने के संबंध में भी निर्देश दिए।


अंबाला छावनी में एयरपोर्ट स्थापित होने से व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढावा- विज
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी एक प्रमुख जंक्शन है और यहां से हवाई सेवाएं शुरू होने पर आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल और पानीपत सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के भीतर स्थित होने के कारण यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।


डोमेस्टिक एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे - विज
विज ने बताया कि अंबाला से अयोध्या के लिए प्रस्तावित उड़ान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है और उड़ान शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा, श्री विज ने बताया कि अंबाला से श्रीनगर रूट पर एक कंपनी को कार्य दिया जा रहा है जबकि अंबाला-लखनऊ इत्यादि शहरों के लिए विभिन्न एयरलाईन कंपनियों ने आवेदन किया है जिस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


विज डोमेस्टिक एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बैठक से पूर्व विज ने डोमेस्टिक एयरपोर्ट, अंबाला छावनी का निरीक्षण किया तथा पीडब्ल्यूडी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यात्रियों की सुविधाओं-जैसे आवागमन, खान-पान, बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग और लगाए गए उपकरणों, जिनमें बैगेज स्कैनर आदि शामिल हैं, की जानकारी ली।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बना डोमेस्टिक एयरपोर्ट
उल्लेखनीय है कि इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन के निकट रक्षा मंत्रालय से लगभग 20 एकड़ भूमि 133 करोड़ रुपये में प्राप्त की गई। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट का बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है तथा आवश्यक उपकरण स्थापित किए गए हैं।


एयरपोर्ट शुरू होने से यात्रियों को होगा लाभ
अंबाला छावनी एक महत्वपूर्ण स्थान होने के चलते डोमेस्टिक एयरपोर्ट के शुरू होने से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। एयरलाइंस को यहां से संचालन की मंजूरी पहले ही प्रदान की जा चुकी है।

बैठक में सिविल विमानन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी.अनुपमा, अतिरिक्त निदेशक मनीष कुमार लोहान, प्रोजैक्ट निदेशक गु्रप कैप्टन ए.एस. गिल और परामर्शदाता (योजना) एम.एस. दूहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भाजपा परिसीमन के जरिए सत्ता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है : कुमारी सैलजा

भाजपा परिसीमन के जरिए सत्ता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है : कुमारी सैलजा

हर नागरिक की भागीदारी से ही सफल होगी जनगणना-2027 : नायब सिंह सैनी

हर नागरिक की भागीदारी से ही सफल होगी जनगणना-2027 : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में गर्मी का सितम : फरीदाबाद में पारा 39.4°C के पार; 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

हरियाणा में गर्मी का सितम : फरीदाबाद में पारा 39.4°C के पार; 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

कांग्रेस ने डा. अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : नायब सिंह सैनी

कांग्रेस ने डा. अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : नायब सिंह सैनी

हरियाणा ने 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सेशन उपलब्ध कराए, PGIMS रोहतक ने किडनी प्रत्यारोपण में 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की

हरियाणा ने 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सेशन उपलब्ध कराए, PGIMS रोहतक ने किडनी प्रत्यारोपण में 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई

गुरुग्राम में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, राव नरेंद्र सिंह ने किया प्रतिमा अनावरण

गुरुग्राम में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, राव नरेंद्र सिंह ने किया प्रतिमा अनावरण

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित समता मैराथन को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित समता मैराथन को दिखाई हरी झंडी

बीबीएमबी को लेकर केंद्र का नया नोटिफिकेशन हरियाणा के हितों पर कुठाराघात : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बीबीएमबी को लेकर केंद्र का नया नोटिफिकेशन हरियाणा के हितों पर कुठाराघात : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणाः अब शहरी गरीब परिवारों का भी होगा अपना घर, 2,646 मकानों को मिली मंजूरी

हरियाणाः अब शहरी गरीब परिवारों का भी होगा अपना घर, 2,646 मकानों को मिली मंजूरी