Thursday, May 21, 2026
BREAKING
1857 की क्रांति पर आधारित यह स्मारक देश का अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक स्मारक : अनिल विज अम्बाला छावनी का “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” बनेगा राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्थल : नायब सिंह सैनी हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा : ए. श्रीनिवास अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ‘दिशा’ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सफाई व्यवस्था पर सांसद सैलजा सख्त हरियाणाः कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि जालंधर में खौफनाक वारदात : पति ने सिर पर तवा मारकर पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आंखें तक आईं बाहर; कत्ल के बाद खुद पहुंचा थाना राज्य में हरित आवरण को 29.5% से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य संकरी सडक़ पर 2 ट्रकों की टक्कर, लग गया लंबा जाम उम्मीदवारों को देना होगा खर्च का हिसाब-किताब

हरियाणा

अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभाग

21 मई, 2026 08:33 PM

अंबाला : हरियाणा के अंबाला स्थित तोपखाना इलाके में पीलिया (जॉन्डिस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद अब तक करीब 20 लोग पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। जान गंवाने वाली बच्ची की पहचान मन्नत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से उन्हें गंदा और दूषित पानी मिल रहा है, जिसकी वजह से लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल लिए हैं और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों को साफ पानी इस्तेमाल करने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जांच शिविर में मौजूद अंबाला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर सुनील हरि ने बताया कि विभाग पूरी तरह से सतर्क है। लोगों की जांच की जा रही है और जगह-जगह से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि पानी का इस्तेमाल साफ तरीके से करें और बाहर से आई हुई बर्फ का इस्तेमाल सिर्फ चीजें ठंडा करने के लिए करें। सभी सीएचसी और पीएचसी को आदेश दिए गए हैं कि यदि किसी इलाके में पीलिया के 5 मामले आते हैं तो पूरे इलाके के पानी के सैंपल लिए जाएं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों का ब्लड टेस्ट, एक्सरे किया जा रहा है और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। इस इलाके में अब तक 20 मामले सामने आए हैं।

पूर्व पार्षद राजकुमार ने कहा कि पीलिया के काफी मामले आए हैं। हाल ही में एक बच्ची की मौत हो गई। लगातार मामले बढ़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सभी विभाग मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।
उन्होंने अपने स्तर पर लोगों को जागरूक किया और कहा कि यहां शिविर लगाया गया है, जिसमें लोगों का ब्लड टेस्ट कराया जा रहा है। पानी में क्लोरीन भी डलवाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि पानी को अच्छी तरह उबालकर और छानकर ही पिएं।

स्थानीय निवासी जगजीत कौर ने कहा कि पिछले काफी समय से पानी की समस्या आ रही है। काला और गंदा पानी आ रहा है, हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी के बाद से दो-चार दिन से पानी की स्थिति ठीक है, लेकिन समस्या बनी हुई है। मेरे 11 साल के बच्चे को भी दिक्कत हुई है। पड़ोस में 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम आ रही है और सब चीजों की जांच कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

1857 की क्रांति पर आधारित यह स्मारक देश का अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक स्मारक : अनिल विज

1857 की क्रांति पर आधारित यह स्मारक देश का अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक स्मारक : अनिल विज

अम्बाला छावनी का “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” बनेगा राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्थल : नायब सिंह सैनी

अम्बाला छावनी का “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” बनेगा राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्थल : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा : ए. श्रीनिवास

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा : ए. श्रीनिवास

फतेहाबाद ‘दिशा’ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सफाई व्यवस्था पर सांसद सैलजा सख्त

फतेहाबाद ‘दिशा’ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सफाई व्यवस्था पर सांसद सैलजा सख्त

हरियाणाः कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

हरियाणाः कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे विज, लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई

प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे विज, लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई

अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल ऐप से मिलेगा रोजगार- ‘श्रममित्र’ बनेगा इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’’ : अनिल विज

अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल ऐप से मिलेगा रोजगार- ‘श्रममित्र’ बनेगा इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’’ : अनिल विज

मधुमक्खियां कृषि और पर्यावरण की रीढ : नायब सिंह सैनी

मधुमक्खियां कृषि और पर्यावरण की रीढ : नायब सिंह सैनी

चौतरफा महंगाई की मार से झेल रही जनता, बीजेपी जिम्मेदार : भूपेंद्र हुड्डा

चौतरफा महंगाई की मार से झेल रही जनता, बीजेपी जिम्मेदार : भूपेंद्र हुड्डा

रतिया में जनसुनवाई : सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा

रतिया में जनसुनवाई : सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा