Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Yogesh Kathunia : खेल रत्न के लिए हाई कोर्ट पहुंचे पैरालंपिक मेडलिस्ट कथुनिया

17 जनवरी, 2025 01:27 PM

नई दिल्ली: लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले पैरालंपिक डिस्कस थ्रोअर योगेश कथुनिया को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिल सकता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अवॉर्ड कमेटी को उनके नाम पर फिर से विचार करने के आदेश दिए हैं। कथुनिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। गुरुवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने माना कि 2020 टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर और अन्य उपलब्धियों के बाद भी कथुनिया को 2024 खेल रत्न पुरुस्कार से बाहर रखा गया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की अध्यक्षता वाले पैनल ने चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।

कथुनिया के एडवोकेट नितिन यादव ने कहा, नियमों के तहत खेल रत्न के लिए सबसे ज्यादा प्वाइंट होने के बाद भी उन्हें नजरअंदाज किया गया। योगेश ने 2020 में टोक्यो और 2024 के पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीते थे। वह वल्र्ड चैंपियनशिप में तीन मेडल जीत चुके हैं। इनमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल हैं। उन्हें 2022 एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडल मिला था।

14 दिन पहले जारी हुए थे अवॉर्ड

कमेटी ने 14 दिन पहले दो जनवरी को नेशनल स्पोट्र्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान किया था। इसमें पेरिस ओलंपिक में डबल मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर, वल्र्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को खेल रत्न दिया गया था।। इसके अलावा 34 खिलाडिय़ों को अर्जुन अवॉर्ड और पांच कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड देने की भी घोषणा की गई थी।

मनु का नाम न होने पर भी हुआ था विवाद

डबल मेडिलस्ट मनु भाकर के नाम भी कमेटी की ओर से खेल रत्न अवॉर्ड के लिए सिफारिश की गई लिस्ट में नहीं था। बाद में सवाल उठने पर उनका और चेस वल्र्ड चैंपियन डी गुकेश का नाम शामिल किया गया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव