सिंगापुर। वल्र्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में रविवार को डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 11वीं बाजी हरा दी। इस गेम को जीतकर गुकेश ने बढ़त बना ली और स्कोर 6-5 से अपने हक में कर लिया।
इस गेम से पहले स्कोर 5-5 से बराबरी पर थी। 32 साल के चीनी ग्रैंड मास्टर लिरेन ने पहला मुकाबला जीता था, जबकि 18 साल के भारतीय ग्रैंड मास्टर गुकेश ने तीसरी बाजी अपने नाम की थी। इसमें लगातार छह बाजियां ड्रॉ रहीं। चैंपियनशिप में अब तीन गेम बाकी रह गए हैं।