Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Women’s Twenty-20 World Cup : तीन अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

24 सितंबर, 2024 01:17 PM

महिला टी-20 वल्र्ड कप 2024 का आगाज़ तीन अक्तूबर से होने वाला है। टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने थीम सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम ‘व्हाटएवर इट टेक्स’ है। इस गाने को आईसीसी ने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसमें वूमन्स क्रिकेट के आईकॉनिक पलों को दिखाया गया है। जब से आईसीसी ने इस गाने के लॉन्च किया है, तब से यह गाना काफी तेजी से सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। इस गाने को भारत के पहले वूमन्स पॉप ग्रुप ने डब्ल्यूआईएसएच ने गाया है। वहीं इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर मिकी मैक्लेरी और कंपोजर पार्थ पारेख है। इस महिला टी-20 वल्र्ड कप 2024 के थीम सॉन्ग में जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना के हुक स्टेप दिखाया गया है।

यह वो स्टेप है, जो कई बार वह मैदान पर करती दिखाई देती हैं। ये थीम सॉन्ग एक मिनट 40 सेकंड का है। जानकारी के लिए बता दें कि महिला टी-20 वल्र्ड कप 2024 में दस टीमें भाग लेने वाली हैं। यह टूर्नामेंट यूएई में तीन से 20 अक्तूबर तक खेला जाना है। 18 दिनों में 23 मुकाबले आयोजित होने वाले हैं। भारत ग्रुप-ए में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ है, जबकि इसी ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी हैं। वहीं, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड ग्रुप बी में हैं।

चार अक्तूबर को भारत से भिड़ेगा न्यूजीलैंड

बता दें कि भारतीय टीम महिला टी-20 वल्र्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में करेगी। टीम फिर इसी मैदान पर छह अक्तूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। पाकिस्तान अपना पहला मैच तीन अक्तूबर को ही श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाला है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट