Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Women’s T20 World Cup : श्रीलंका को हल्के में नहीं ले सकते

08 अक्टूबर, 2024 11:31 AM

दुबई: भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का मानना है कि श्रीलंका की टीम पहले से बेहतर हो गई है और उसे किसी भी तरह से हल्के से नहीं लिया जा सकता, क्योंकि वह अब केवल चमारी अटापट्टू पर ही निर्भर नहीं है। भारत को महिला टी20 विश्व कप के अपने अगले मैच में बुधवार को श्रीलंका का सामना करना है, जिसने उसे एशिया कप के फाइनल में हराया था। भारतीय टीम को इसके बाद 13 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। शेफाली ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में 32 रन का योगदान देने के बाद कहा, इससे पहले उनकी तरफ से चमारी ही अधिक रन बनाती थी और विकेट लेती थी, लेकिन एशिया कप में उनकी पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।

उनकी टीम में काफी सुधार हुआ है और इसलिए वह एशिया कप जीतने में सफल रही। भारतीय टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच काफी महत्त्वपूर्ण है, जिसमें टीम को छोटी-छोटी गलतियों को करने से भी बचना होगा। मंधाना ने कहा, एक खिलाड़ी के लिए प्रत्येक मैच महत्त्वपूर्ण होता है। जब आप विश्व कप में खेल रहे हों, तो आपको अपना शत-प्रतिशत देना होता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ आप गलतियां नहीं कर सकते हैं। उसे हराने के लिए आपको उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

अटापट्टू का विकेट रेणुका का लक्ष्य

तेज गेंदबाज रेणुका सिंह का लक्ष्य श्रीलंका की कप्तान को सस्ते में आउट करना है। रेणुका ने कहा, चमारी अटापट्टू बेहद दिलचस्प खिलाड़ी है। वह श्रीलंका की टीम में एकमात्र ऐसी खिलाड़ी है, जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकती है। मैं जितना जल्दी संभव हो सके उसका विकेट लेने की कोशिश करूंगी, क्योंकि वह अगर जम गई, तो फिर मैच अपने पक्ष में कर सकती है। इसलिए मैंने उसे आउट करने के लिए रणनीति बनाई है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट