Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Women’s T20 World Cup : भारत ने 82 रनों से हराया श्रीलंका

10 अक्टूबर, 2024 10:21 AM

दुबई : कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद (52) एवं स्मृति मंधाना के (50)अर्द्धशतकीय पारियों के बाद सोभना आशा और अरुंधति रेड्डी की बेहतरीन गेंदबाजी के दम भारत ने बुधवार को महिला टी-20 विश्वकप में श्रीलंका को 82 रनों से शिकस्त दी है। भारत के तीन विकेट पर 172 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने तीन ओवर में छह रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां कर संकट में पहुंच गई थी। विश्मी गुणारत्ने (शून्य),चमारी अटापट्टू (एक) और हर्षिता समाराविक्रमा (तीन) रन बनाकर आउट हुई। ऐसे समय में कविशा दिलहारी और अनुष्का संजीवनी ने पारी को संभाला। आठवें ओवर में सोभना आशा ने अनुष्का संजीवनी (20) को आउट कर इस बढ़ रही साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अरुधंति ने कविशा दिलहारी (21) को भी पवेलियन भेज दिया। नीलाक्षी डिसिल्वा (आठ), अमा कंचना (19), सुगंधिका कुमारी (एक), इनोशी प्रियदर्शिनी (सात) रन बनाकर आउट हुई। 19.5 ओवर में दीप्ति शर्मा ने उदेशिका प्रबोधनी (9) को आउट कर श्रीलंका की पारी को 90 के स्कोर पर समेट दिया। भारत की ओर से सोभना आशा और अरुंधति रेड्डी ने तीन-तीन विकेट लिये। रेणुका सिंह को दो विकेट मिले।

श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले भारत ने आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा एवं स्मृति मंधाना ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। इस दौरान स्मृति ने अपने अर्द्वशतक (50) रन में चार चौके एवं एक छक्का लगाया। स्मृति रन आउट हो गयी जबकि शेफाली को अट्टापट्टू ने गुणारत्ने के हाथों कैच आउट कराया। शेफाली ने भी चार चौकों की मदद से 43 रन बनाए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाल लिया और आठ चौकों एवं एक छक्के की मदद से शानदार 52 रन बनाए। जेमिमा रॉड्रिग्स ने 16 रनों का योगदान दिया जबकि रिचा घोष छह रन पर कप्तान के साथ नाबाद रही। श्रीलंका की ओर से चमरी अट्टापट्टू एवं अमा कंचना ने एक-एक विकेट लिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव