Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Womens Premier League: आज आमने-सामने होंगे गुजरात जायंंट्स-रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु

14 फ़रवरी, 2025 01:14 PM

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत शुक्रवार यानी आज से होगी। इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल होंगी। पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन चार शहरों में होगा। इनमें बड़ौदा, बंगलुरु, मुंबई और लखनऊ शामिल हैं। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा, यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे। हमेशा की तरह इस बार भी महिला प्रीमियर लीग का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करेगा।

महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मैच 14 फरवरी यानी आज खेला जाएगा। लीग का पहला मैच गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस सात बजे होगा। महिला प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन समारोह मैच शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले यानी शाम 6.30 बजे शुरू होगा।

15 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा फाइनल

डब्ल्यूपीएल के अभी तक दो ही सीजन हुए हैं। साल 2023 में शुरू हुई इस लीग का पहला सीजन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई ने जीता था, तो दूसरा सीजन डब्ल्यूपीएल 2024 स्मृति मंदाना की कप्तानी में आरसीबी ने जीता था। आरसीबी ने 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। अब वह 2025 के सीजन के पहले मैच में गुजरात से भिड़ेगी। वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में कुल पांच टीमें आपस में भिड़ेंगी। जिसके तहत सभी टीमों के बीच कुल मिलाकर 22 मैच खेले जाएंगे। एलिमिनेटर मैच 13 मार्च को मुंबई में आयोजित होगा। वहीं इसके बाद फाइनल मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। ये मैच भी मुंबई में ही खेला जाएगा। पिछले साल एलिस हीली ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। एलिसा को ऑरेंज कैप मिली थी, उस दौरान उन्होंने 347 रन बनाए थे। तो दूसरी तरफ श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा विकेट 13 अपने नाम किए थे। बता दें कि, 2024 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेला गया था। आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से मात दी थी।

दोनों प्लेइंग इलेवन

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), हरलीन देयोल, प्रकाशिका नाइक, बेथ मूनी, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, सयाली सैचरे, डेनिएल गिब्सन, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, सिमरन शेख, डींड्रा डॉटिन, फोबे लिचफील्ड, तनुजा कंवर

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु: आशा शोभना जॉय, जोशिता वीजे, ऋचा घोष, डैनी व्याट, कनिका आहूजा, सब्बीनेनी मेघना, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, श्रेयंका पाटिल, एलिसे पेरी, प्रेमा रावत, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, राघवी बिस्ट, सोफी डिवाइन, जाग्रवी पवार, रेणुका सिंह, सोफी मोलिनक्स

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट