दुबई: वूमन्स टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज़ हो चुका है। भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड से है। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में शक्रवार को मैच खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर कप्तानी वाली टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को देखें, तो इसमें शैफाली वर्मा के साथ-साथ स्मृति मंधाना को ओपनिंग का मौका मिल सकता है। टीम इंडिया की बॉलिंग यूनिट भी काफी मजबूत है। इसमें रेणुका सिंह के साथ श्रेयंका पाटिल या सजना संजीवन को मौका मिल सकता है। सोफी डिवाइन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम में सूजी बेट्स, एमेलिया केर और ईडेन कार्सन जैसी धांसू खिलाड़ी हैं। लिहाजा भारत के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शेफाली और मंधाना के साथ यास्तिका भाटिया को मौका मिल सकता है।
यास्तिका नंबर तीन पर बैटिंग के लिए आ सकती हैं। वहीं कप्तान हरमनप्रीत नंबर चार पर बैटिंग कर सकती हैं। इनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोषा और पूजा वस्त्राकर को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। टीम इंडिया आशा शोभना या श्रेयांका को प्लेइंग इलेवन में शामिल सकती है। रेणुका सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकती हैं। बता दें कि वूमन्स टी-20 विश्व कप 2024 का इस बार बांग्लादेश में आयोजन होना था, लेकिन इसका वेन्यू बदल दिया गया। अब सभी मैच यूएई में खेले जाएंगे।
भारत— शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव/सजना सजीवन, आशा शोभना/श्रेयांका पाटिल, रेणुका सिंह।
न्यूजीलैंड— सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलिडे, फ्रॉन जोनास, लेघ कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मैयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु।