Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Women’s T20 World Cup: आज भारत के सामने आस्ट्रेलिया

13 अक्टूबर, 2024 05:38 PM

शारजाह: महिला टी-20 विश्व कप में भारत का ग्रुप स्टेज पर ऑस्ट्रेलिया से सामना होना है। 13 अक्तूबर को यह मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने के इरादे से उतरेगी। फिलहाल आस्ट्रेलिया और भारत ग्रुप-ए की अंक तालिका में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इनके अलावा टीम में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें भी शामिल हैं। श्रीलंका की टीम अपने तीन मैच हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन बाकी चार टीमें अभी भी सेमीफाइनल के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं। रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इससे हरमनप्रीत कौर की टीम के नेट रनरेट में सुधार होगा और वह छह बार की विजेता टीम से आगे निकल जाएगी। इस स्थिति में भारत छह अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगा। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मामूली अंतर से जीत दर्ज करता है, तो उनके नेट रनरेट में कुछ खास सुधार नहीं होगा।

इस स्थिति में उन्हें न्यूजीलैंड के एक मुकाबले में हार की दुआ करनी होगी। अगर कीवी टीम अपने दोनों मैच जीतती है, तो भारत को दुआ करनी होगी कि उनका नेट रनरेट उनसे (भारत) कम रहे। अगर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच किसी कारण से रद्द हो जाता है, इस स्थिति में भारत के पांच और ऑस्ट्रेलिया सात अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम चाहेगी कि न्यूजीलैंड अपने बचे हुए दो मैचों में से एक हार जाए। अगर कीवी टीम एक मैच जीत जाती है और उसका दूसरा मैच रद्द हो जाता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत का नेट रनरेट न्यूजीलैंड से ज्यादा होना अनिवार्य होगा। अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ता है, तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इस स्थिति में टीम इंडिया चाहेगी कि न्यूजीलैंड श्रीलंका से बड़े अंतर से हार जाए और फिर पाकिस्तान को कुछ अंतर से हरा दे। ऐसी स्थिति में भारत न्यूजीलैंड से बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में जाएंगी दो टीमें

आईसीसी वूमन्स टी-20 वल्र्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंचेंगी। इसमें से दो ग्रुप-ए और दो ग्रुप-बी की टीमें होगी। ग्रुप-ए की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। अब दूसरी टीम भारत और न्यूजीलैंड में से कोई एक हो सकती है।

भारत— हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिगेस, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, डायलान हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, साजना सजीवन।

आस्ट्रेलिया— एलिसा हीली (कप्तान ), डार्सी ब्राउन, एश गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनू, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, अनाबेल सदरलैंड, टायला व्लाएमिंग, जॉर्जिया वेयरहैम।मशहूर Wrestler के पति के नाम पर है Whatsapp Group, जिसमें आई धमकी

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट