Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

बाज़ार

Why Share Market Rising Today: शेयर बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण, रॉकेट बने ये 10 स्टॉक

22 दिसंबर, 2025 03:46 PM

भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार, 22 दिसंबर को लगातार दूसरे कारोबारी दिन मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 638.12 अंक या 0.75% की बढ़त के साथ 85,567.48 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 206 अंक या 0.79% की तेजी रही, ये 26,172.40 के स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों की वापसी, ग्लोबल मार्केट्स से मिले सकारात्मक संकेत और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने बाजार का सेंटीमेंट मजबूत किया। कारोबार के दौरान सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1% तक चढ़ गए। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, इंफोसिस और विप्रो जैसे दिग्गज शेयरों में 4% तक की तेजी देखने को मिली।

रॉकेट बने ये 10 शेयर
शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के बीच कुछ बड़ी कंपनियों के शेयर ओपनिंग के साथ ही रॉकेट बने नजर आए। BSE लार्जकैप में शामिल Infosys Share (2.20%), Tata Steel Share (1.50%) और Tech Mahindra Share (1.20%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल GVTD Share (10%), KEI Share (5%), SAIL Share (3.50%), National Ashok Leyland Share (2%) की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे। स्मॉलकैप में देखें, तो यहां पर Spectrum Share (12%), QuadFuture Share (11.25%) और JWL Share (10%) की तेजी में था।

बाजार में तेजी के पीछे 5 बड़े कारण

विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी
लगातार 14 कारोबारी दिनों की बिकवाली के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) एक बार फिर बाजार में नेट खरीदार बने हैं। शुक्रवार को FIIs ने ₹1,830.89 करोड़ के शेयर खरीदे। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में उनकी कुल खरीदारी ₹3,776 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

इनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की लगातार खरीदारी से पहले ही बाजार को सपोर्ट मिल रहा था लेकिन FIIs की वापसी से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

फेडरल रिजर्व की रेट कट की उम्मीद
बाजार सहभागियों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व 2026 में दो बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अमेरिका में ब्याज दरों में नरमी को भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए सकारात्मक माना जाता है, क्योंकि इससे विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ता है।

मजबूत ग्लोबल संकेत
सोमवार को एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। जापान का निक्केई-225, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का SSE कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे और अमेरिकी फ्यूचर्स भी करीब 0.3% ऊपर ट्रेड कर रहे थे।

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार अब साल के अंत की रैली की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में सुधार से शॉर्ट कवरिंग बढ़ सकती है, जिससे इंडेक्स नए स्तर छू सकते हैं।

रुपए में मजबूती
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। शेयर बाजार में तेजी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने रुपये को सपोर्ट दिया, जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ा।

आईटी शेयरों में तेज खरीदारी
आईटी सेक्टर ने बाजार की तेजी में अहम भूमिका निभाई। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.2% तक चढ़ गया। ग्लोबल आईटी दिग्गज एक्सेंचर के मजबूत तिमाही नतीजों और अमेरिकी फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलेर के बयान—जिसमें उन्होंने रेट कट की संभावना बरकरार रहने की बात कही—से आईटी शेयरों में उत्साह देखने को मिला।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

एमएसएमई सेक्टर में कर्ज की मांग मजबूत, लेकिन फाइनेंसिंग गैप बरकरार: रिपोर्ट

एमएसएमई सेक्टर में कर्ज की मांग मजबूत, लेकिन फाइनेंसिंग गैप बरकरार: रिपोर्ट

ऊर्जा की घरेलू आपूर्ति और क्षमता को संतुल‍ित रखते हुए भारत कर रहा पड़ोसी देशों की मदद: विदेश मंत्रालय

ऊर्जा की घरेलू आपूर्ति और क्षमता को संतुल‍ित रखते हुए भारत कर रहा पड़ोसी देशों की मदद: विदेश मंत्रालय

बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए

बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए