Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

Why Share market crash Today: कमजोर ग्लोबल संकेत और FII बिकवाली से बाजार धड़ाम, जानिए 5 बड़ी वजहें

16 दिसंबर, 2025 12:53 PM

भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार, 16 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंकों तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 25,900 के नीचे आ गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, रुपए की रिकॉर्ड कमजोरी और कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की धारणा पर दबाव डाला।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.62 फीसदी तक टूट गए। सबसे ज्यादा दबाव आईटी, बैंकिंग और मेटल शेयरों पर देखने को मिला।

सुबह करीब 10 बजे बीएसई सेंसेक्स 490.80 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 84,722.56 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 145.90 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 25,881.40 के स्तर पर आ गया। निफ्टी पर एक्सिस बैंक, इटरनल और जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज्यादा नुकसान में रहे, जिनमें 4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

इन 5 वजहों से बाजार दबाव में रहा....
1. रुपए की रिकॉर्ड कमजोरी
शेयर बाजार पर सबसे बड़ा दबाव रुपए की गिरावट से आया। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे टूटकर 90.87 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ठोस प्रगति न होने और एफआईआई बिकवाली से रुपए पर दबाव बना रहा, हालांकि डॉलर में नरमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से और बड़ी कमजोरी फिलहाल टलती दिखी।

2. FII की लगातार बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार बिकवाल बने हुए हैं। सोमवार को एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजार से 1,468.32 करोड़ रुपए की निकासी की। यह लगातार 12वां सत्र रहा जब विदेशी निवेशक शुद्ध रूप से बिकवाल रहे। दिसंबर में अब तक एफआईआई करीब 21,073 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं।

3. कमजोर वैश्विक संकेत
वैश्विक बाजारों से भी आज समर्थन नहीं मिला। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भारतीय समयानुसार सुबह करीब 9:30 बजे तक करीब 1 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को भी अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में कोस्पी, निक्केई 225, शंघाई कंपोजिट और हैंग सेंग इंडेक्स लाल निशान में रहे।

4. अमेरिका के जॉब्स डेटा का इंतजार
निवेशक अमेरिका के अहम रोजगार आंकड़ों को लेकर सतर्क नजर आए। नवंबर के जॉब्स डेटा से अमेरिकी ब्याज दरों की दिशा के संकेत मिलने की उम्मीद है। दरों में बदलाव का असर उभरते बाजारों में विदेशी निवेश के प्रवाह पर पड़ सकता है, इसलिए निवेशक जोखिम लेने से बचते दिखे।

5. वीकली एक्सपायरी से बढ़ी अस्थिरता
मंगलवार को निफ्टी डेरिवेटिव्स की वीकली एक्सपायरी होने के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा। एक्सपायरी के दौरान पोजीशन एडजस्टमेंट से अक्सर अस्थिरता देखने को मिलती है, जिसका असर आज के कारोबार में भी दिखा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान