Friday, August 21, 2026
BREAKING
गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत भारत के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाएगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क झारखंडः नियुक्तियां रद्द करने पर हाईकोर्ट की दो टूक- गड़बड़ी के लिए अभ्यर्थियों को जिम्मेदार कैसे ठहराया? हम आतंकवादियों से निपटने के भारत के अधिकार का समर्थन करते हैं : पोलैंड के राजदूत स्विताल्स्की सिंधिया ने किया ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत, डिजिटल सहयोग बढ़ाने पर जोर प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

दुनिया

USCIS ने ग्रीन कार्ड फॉर्म I-485 में किया बड़ा बदलाव, 18 सितंबर से पुराना संस्करण होगा रिजेक्ट

21 अगस्त, 2026 03:00 PM

यूएस सिटिज़नशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज़ (USCIS) यानी अमेरिकी नागरिकता और आप्रवासन सेवा अगले महीने स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड के लिए इस्तेमाल होने वाले मुख्य आवेदन फॉर्म में बदलाव करने जा रही है। एजेंसी ने साफ चेतावनी दी है कि नया फॉर्म लागू होने के बाद पुराने वर्शन या संस्करण को जमा करने पर आवेदन सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

USCIS के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, फॉर्म I-485 (स्थायी निवास के लिए पंजीकरण या स्टेटस समायोजन का आवेदन) का नया वर्शन 18 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। यह फॉर्म उन योग्य आवेदकों द्वारा भरा जाता है जो पहले से अमेरिका में रह रहे हैं और कानूनी तौर पर स्थायी निवासी होने का दर्जा हासिल करना चाहते हैं।

भारतीय आवेदकों के लिए खास महत्व
इस बदलाव पर भारतीय नागरिकों की विशेष नजर रहने की उम्मीद है। रोजगार या परिवार के आधार पर ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया में लगे कई आवेदक लंबे समय से इमिग्रेंट वीजा नंबर का इंतजार कर रहे हैं। एम्प्लॉयमेंट बेस्ड इमिग्रेशन यानी रोजगार-आधारित आप्रवासन प्रणाली में भारतीय पेशेवरों की बड़ी संख्या है, खासकर टेक्नोलॉजी, मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य विशेषज्ञ क्षेत्रों में। देश-वार वीजा सीमा के कारण कई लोगों को स्थायी निवास के लिए सालों इंतजार करना पड़ता है।

कोई छूट अवधि नहीं
नया फॉर्म 18 सितंबर 2026 की तारीख वाला होगा और यह 20 जनवरी 2025 वाले वर्तमान वर्शन की जगह लेगा। USCIS ने आवेदकों और इमिग्रेशन वकीलों को नए फॉर्म तथा उससे जुड़े निर्देशों की झलक पहले ही दिखा दी है। एजेंसी ने जोर देकर कहा है कि दोनों वर्शन स्वीकार करने की कोई ‘ग्रेस पीरियड’ नहीं होगी।

– 20 जनवरी 2025 वाला पुराना वर्शन सिर्फ 18 सितंबर 2026 से पहले पोस्ट या इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमा करने पर ही स्वीकार किया जाएगा।
– 18 सितंबर या उसके बाद पुराना वर्शन जमा करने पर आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा।
– नया वर्शन 18 सितंबर 2026 से पहले जमा नहीं करना चाहिए। वह तभी स्वीकार होगा जब उसी तारीख या उसके बाद जमा किया जाए।

इस छोटी संक्रमण अवधि के कारण आवेदन जमा करने की सटीक तारीख बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। गलत वर्शन इस्तेमाल करने पर USCIS आवेदन की योग्यता पर विचार किए बिना ही उसे खारिज कर सकता है।

पब्लिक चार्ज नियम के अनुरूप बदलाव
USCIS ने बताया कि नया फॉर्म I-485 हाल ही में घोषित अंतिम ‘पब्लिक चार्ज’ नियम के अनुरूप तैयार किया गया है। इस प्रावधान के तहत यह जांचा जाता है कि आवेदक भविष्य में मुख्य रूप से सरकारी सहायता पर निर्भर तो नहीं हो जाएगा। अलग-अलग अमेरिकी प्रशासन के दौरान इस नियम के लागू करने के तरीके में बदलाव होते रहे हैं और यह इमिग्रेशन नीति का अक्सर विवादित पहलू रहा है।

एजेंसी ने फाइलिंग तारीख या फीस में कोई अन्य बदलाव घोषित नहीं किया है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म I-485 के आधिकारिक वेबपेज पर जाकर प्रीव्यू एडिशन और विस्तृत निर्देश देख लें। फॉर्म I-485 जमा करने वाले आवेदक अपने ग्रीन कार्ड केस के लंबित रहने के दौरान रोजगार और यात्रा संबंधी मंजूरी भी मांग सकते हैं। सही फॉर्म और सही समय पर आवेदन जमा करना प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए जरूरी होगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाएगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क

भारत के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाएगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क

हम आतंकवादियों से निपटने के भारत के अधिकार का समर्थन करते हैं : पोलैंड के राजदूत स्विताल्स्की

हम आतंकवादियों से निपटने के भारत के अधिकार का समर्थन करते हैं : पोलैंड के राजदूत स्विताल्स्की

अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं

ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण

होर्मुज में दक्षिण कोरिया द्वारा मदद से इनकार पर ट्रंप नाराज, सैन्य अभ्यासों पर भी उठे सवाल

होर्मुज में दक्षिण कोरिया द्वारा मदद से इनकार पर ट्रंप नाराज, सैन्य अभ्यासों पर भी उठे सवाल

बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव, 35 साल बाद पहली बार मुकाबला

बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव, 35 साल बाद पहली बार मुकाबला

सीरिया में तुर्की की सैन्य मौजूदगी से बढ़ा तनाव, मोसाद प्रमुख ने की सीरियाई अधिकारी से बात

सीरिया में तुर्की की सैन्य मौजूदगी से बढ़ा तनाव, मोसाद प्रमुख ने की सीरियाई अधिकारी से बात

ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दी चेतावनी

ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दी चेतावनी

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा