Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

UN प्रमुख गुटेरेस ने की यूक्रेन-रूस के बीच बिना शर्त युद्ध विराम की अपील

09 सितंबर, 2026 12:34 PM

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल की कूटनीतिक कोशिशों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत फिर से शुरू होगी। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। मंगलवार (स्थानीय समय) को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि हाल में अमेरिकी वरिष्ठ दूतों की मॉस्को और कीव यात्राओं समेत कई कूटनीतिक प्रयासों से गुटेरेस उत्साहित हैं।

दुजारिक ने कहा, “महासचिव को उम्मीद है कि हाल की पहल यूक्रेन और रूस के बीच फिर से बातचीत शुरू करने का रास्ता बनाएगी। इससे तुरंत, पूर्ण और बिना किसी शर्त के युद्धविराम की दिशा में प्रगति हो सकती है, जो आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और संयुक्त राष्ट्र के संबंधित प्रस्तावों के अनुरूप एक न्यायपूर्ण, व्यापक और स्थायी शांति स्थापित करने में मदद करेगी।” उन्होंने कहा, “इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र हर सार्थक प्रयास में सहयोग देने के लिए तैयार है।”

साथ ही गुटेरेस यूक्रेन और रूस में आम नागरिकों और नागरिक ढांचे पर जारी हमलों को लेकर गहरी चिंता भी जता रहे हैं। उनके प्रवक्ता ने कहा कि महासचिव इन हमलों को तुरंत रोकने की अपील करते हैं और दोनों पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करें। इससे पहले, स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार ने टीएएसआर टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं को यूक्रेन संघर्ष का कूटनीतिक समाधान खोजने में अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए थी।

ब्लानार ने कहा कि इस समय शांति प्रक्रिया में अमेरिका की भूमिका काफी बढ़ गई है, जबकि यूरोप ने यूक्रेन को बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा, “फिलहाल हमारी स्थिति ऐसी है कि हम बातचीत की मेज पर भी नहीं हैं। हम बस इससे जुड़े सभी खर्च उठा रहे हैं।”

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यूरोपियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस के आंकड़ों से पता चलता है कि युद्ध शुरू होने के बाद से यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों ने यूक्रेन को वित्तीय, सैन्य, मानवीय और शरणार्थी सहायता के रूप में 226 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की मदद उपलब्ध कराई है।

ब्लानार ने कहा कि स्लोवाकिया, वीशेग्राद फोर (वी4) समूह के अपने साझेदार देशों, यानी चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया के साथ इस बात पर सहमति बना सकता है कि शांति प्रक्रिया में यूरोपीय संघ को अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। हालांकि, युद्धविराम कैसे हासिल किया जाए, इस पर चारों देशों की राय अलग-अलग है।

उन्होंने बताया कि स्लोवाकिया, हंगरी और चेक गणराज्य यूक्रेन के लिए 90 अरब यूरो (करीब 104.5 अरब डॉलर) के कर्ज की गारंटी में हिस्सा नहीं लेंगे, जबकि पोलैंड ने इसमें भाग लेने का फैसला किया है। ब्लानार ने कहा, “भले ही हमारे विचार अलग-अलग हों, फिर भी हम इन मुद्दों पर साथ बैठकर चर्चा करने में सक्षम हैं।”

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन