Friday, June 05, 2026
BREAKING
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की सराहना दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.6% विकास दर और 5.1% मुद्रास्फीति दर रहने का अनुमान लगाया RBI नीति फैसले से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक, निफ्टी 23,500 के पार मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला: गौतम गंभीर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट के पहले दिन गिरे 16 विकेट, काइल जेमीसन ने खोला 'पंजा'

दुनिया

UN में पाकिस्तान का खेल खत्म! पहली बार सुरक्षा परिषद पहुंचा ये देश; 2 साल करेगा 'राज'

04 जून, 2026 11:10 AM

संयुक्त राष्ट्र (UN) सुरक्षा परिषद में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 3 जून 2026 को हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के कड़े चुनावों में किर्गिस्तान को सुरक्षा परिषद (UNSC) के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है। एशिया-प्रशांत समूह से यह देश अब पाकिस्तान की जगह लेगा। पाकिस्तान की यूएन से छुट्टी हो चुकी है। यानी भारत के पड़ोसी मुल्क का दो साल का कार्यकाल 2026 के अंत में समाप्त हो रहा है।


किर्गिस्तान का यह नया कार्यकाल 1 जनवरी 2027 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2028 तक यानी पूरे दो साल चलेगा। 1992 में संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने के बाद यह इतिहास में पहला मौका है जब किर्गिस्तान को विश्व की सबसे शक्तिशाली सुरक्षा परिषद की मेज पर बैठने का अवसर मिला है।


कांटे की हुई टक्कर, 5 नए सदस्य देश
एशिया-प्रशांत सीट के लिए किर्गिस्तान और फिलीपींस के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पूरे चार राउंड की वोटिंग के बाद, किर्गिस्तान ने 142 वोटों के भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की, जबकि फिलीपींस को 49 वोट मिले।

किर्गिस्तान के अलावा ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो, तथा जिम्बाब्वे को भी 2027-2028 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद का नया गैर-स्थायी सदस्य चुना गया है।

किन 5 देशों की हुई छुट्टी?
वर्तमान में पाकिस्तान सुरक्षा परिषद का गैर-स्थायी सदस्य है, लेकिन उसका कार्यकाल 2026 के अंत में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद एशिया-प्रशांत समूह की सीट पर किर्गिज़स्तान परिषद में शामिल होगा। नए पांच नए देश 2026 के अंत में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्य देशों- पाकिस्तान, डेनमार्क, ग्रीस, पनामा और सोमालिया को रिप्लेस करेंगे।


जर्मनी को लगा बड़ा झटका
पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के समूह (WEOG) में ऑस्ट्रिया (131 वोट) और पुर्तगाल (134 वोट) ने जीत दर्ज कर ली, जबकि बड़े दावेदार माने जा रहे जर्मनी (104 वोट) को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।


क्या है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का गणित?
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, UN का सबसे प्रभावशाली अंग है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा बनाए रखने और युद्ध रोकने की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। इसमें कुल 15 सदस्य होते हैं। 5 स्थायी सदस्य यानी वीटो पावर वाले देश हैं- अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस। वहीं 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं। इन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2 साल के सीमित कार्यकाल के लिए चुना जाता है। भौगोलिक प्रतिनिधित्व बनाए रखने के लिए हर साल 5 नए गैर-स्थायी सदस्य चुने जाते हैं।


भारत की प्रतिक्रिया
भारत ने इन चुनाव नतीजों का स्वागत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने किर्गिस्तान सहित सभी नए सदस्यों को बधाई दी और उनके आगामी कार्यकाल में भारत की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया। भारत स्वयं 2021-22 में सुरक्षा परिषद का गैर-स्थायी सदस्य रह चुका है और उसने 2028-29 कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी भी घोषित कर दी है।


क्या है इस चुनाव का संदेश?
इस चुनाव ने दिखाया है कि संयुक्त राष्ट्र में देशों की कूटनीतिक स्वीकार्यता कितनी महत्वपूर्ण होती है। जहां किर्गिजस्तान पहली बार सुरक्षा परिषद तक पहुंचने में सफल रहा, वहीं जर्मनी जैसे प्रभावशाली देश को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, पाकिस्तान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उसकी जगह अब किर्गिजस्तान वैश्विक सुरक्षा और शांति से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में भागीदारी करेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति

होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति

UK Divorce Case: 20 साल पुराने तलाक केस में पत्नी की बड़ी जीत, भारतीय मूल की महिला को मिले 85 करोड़ रुपये

UK Divorce Case: 20 साल पुराने तलाक केस में पत्नी की बड़ी जीत, भारतीय मूल की महिला को मिले 85 करोड़ रुपये

'अमेरिका दे रहा भारत पर दबाव, लेकिन झुकेंगे नहीं PM मोदी', रूस से रिश्तों पर पुतिन की ट्रंप को दो टूक

'अमेरिका दे रहा भारत पर दबाव, लेकिन झुकेंगे नहीं PM मोदी', रूस से रिश्तों पर पुतिन की ट्रंप को दो टूक

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ‘अच्छा दोस्त’, कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ‘अच्छा दोस्त’, कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

ईरान के बाद क्यूबा पर फोकस करेंगे ट्रंप, सख्त रुख के दिए संकेत

ईरान के बाद क्यूबा पर फोकस करेंगे ट्रंप, सख्त रुख के दिए संकेत

ट्रंप के खिलाफ बागी हुए उनके ही सांसद, विपक्षी दल से मिलाया हाथ; अब रुकेगा ईरान युद्ध?

ट्रंप के खिलाफ बागी हुए उनके ही सांसद, विपक्षी दल से मिलाया हाथ; अब रुकेगा ईरान युद्ध?

मैं परेशान था; इजरायली पीएम नेतन्याहू को गाली देने की बात डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकारी

मैं परेशान था; इजरायली पीएम नेतन्याहू को गाली देने की बात डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकारी

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ भारत दौरे पर, पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ भारत दौरे पर, पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

क्रिटिकल मिनरल्स पर चीन का बढ़ता दबदबा सुरक्षा के लिए खतरा: मार्को रुबियो

क्रिटिकल मिनरल्स पर चीन का बढ़ता दबदबा सुरक्षा के लिए खतरा: मार्को रुबियो

अमेरिकी लॉमेकर्स ने विदेशी शिक्षकों के लिए एच-1बी वीजा में राहत की मांग की

अमेरिकी लॉमेकर्स ने विदेशी शिक्षकों के लिए एच-1बी वीजा में राहत की मांग की