Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

TCS Layoffs: 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाज लेकिन इतने सालों तक कंपनी नहीं होने देगी पैसों की कमी

03 अक्टूबर, 2025 05:47 PM

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) इन दिनों बड़े पैमाने पर छंटनी की प्रक्रिया से गुजर रही है। तकनीकी बदलाव और ऑटोमेशन के इस दौर में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या घटाने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस कठिन समय में टीसीएस ने प्रभावित कर्मचारियों को राहत देने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। कंपनी अब नौकरी से हटाए जाने वाले कर्मचारियों को 6 महीने से 2 साल तक का वेतन बतौर सेवरेंस पैकेज देने जा रही है।

क्यों लिया गया फैसला?
सूत्रों के अनुसार, TCS ने कुल वर्कफोर्स का लगभग 2% यानी करीब 12,000 कर्मचारियों की संख्या घटाने का निर्णय किया है। इसका मुख्य कारण यह है कि कई कर्मचारियों की स्किल्स बदलती तकनीकी जरूरतों और क्लाइंट्स की मांग के अनुरूप नहीं रह गई थीं। कंपनी का उद्देश्य अपनी टीम को चुस्त-दुरुस्त और भविष्य के लिए तैयार करना है।

कर्मचारियों को मिलेगा कितना पैकेज?
बेंच पर बैठे कर्मचारी (8 महीने से बिना प्रोजेक्ट के): इन्हें केवल 3 महीने की सैलरी नोटिस पीरियड के रूप में मिलेगी।
10 से 15 साल सेवा वाले कर्मचारी: इन्हें लगभग 1.5 साल की सैलरी का पैकेज मिलेगा।
15 साल से अधिक सेवा वाले सीनियर कर्मचारी: इन्हें 1.5 से 2 साल तक का सेवरेंस पैकेज दिया जा सकता है।

एक्स्ट्रा मदद और सपोर्ट
TCS ने प्रभावित कर्मचारियों के लिए कई और कदम भी उठाए हैं:

आउटप्लेसमेंट सर्विसेज: कंपनी तीन महीने तक नई नौकरी खोजने में मदद के लिए एजेंसी फीस वहन कर रही है।
मेंटल हेल्थ सपोर्ट: TCS के ‘TCS केयर्स’ प्रोग्राम के तहत थेरेपिस्ट और काउंसलिंग की सुविधा दी जा रही है।
अर्ली रिटायरमेंट ऑप्शन: जिनकी रिटायरमेंट उम्र नजदीक है, उन्हें सभी बेनेफिट्स के साथ 6 महीने से 2 साल तक का एक्स्ट्रा पैकेज भी मिलेगा।

CEO का बयान
TCS के CEO कृतिवासन ने कहा कि यह उनके लिए सबसे कठिन फैसलों में से एक रहा है। उनका मानना है कि यह कदम कंपनी को आने वाले समय की चुनौतियों के लिए मजबूत बनाएगा।

अधिकांश कर्मचारियों के एडजस्टमेंट अगस्त और सितंबर में पूरे कर दिए गए हैं। अब केवल कुछ मामलों में ही रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप (RMG) के जरिए कर्मचारियों को नई भूमिका तलाशने का मौका दिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी