Friday, March 20, 2026
BREAKING
हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया सिर्फ मुस्कान ही नहीं, पूरे स्वास्थ्य के लिए अहम है ओरल हेल्थ केयर: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा एक दिन की गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी, कीमतों में 3% तक तेजी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी का मंत्रियों को संदेश, कहा- जनसेवा और विकास को नई गति देंगे अमेरिका में 200 बिलियन डॉलर के युद्ध फंडिंग प्रस्ताव पर घमासान, कांग्रेस में उठे बड़े सवाल ऊर्जा संकट के असर को कम करने के लिए IEA की सलाह, वर्क फ्रॉम होम हवाई यात्रा से बचना जैसे दिए कई सलाह सरकार ने नेशनल डेंटल कमीशन का किया गठन, दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी गुणवत्ता ईयू के नेताओं ने प्रवासी प्रवाह के खिलाफ सतर्कता बरतने का लिया संकल्प, मध्य पूर्व में तनाव कम करने का आह्वान दिल्ली-एनसीआर में बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

हिमाचल

Sirmour: कांग्रेस सरकार अपने 3 साल के कार्यों का ब्यौरा जनता को दे : बिंदल

09 नवंबर, 2025 07:38 PM

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि हिमाचल का जनमानस वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से त्रस्त है। समाज का हर वर्ग मान चुका है कि इन 3 सालों में प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। कांग्रेस सरकार को अपने 3 साल के कार्यों का ब्यौरा प्रदेश की जनता के सामने रखना चाहिए। राजीव बिंदल रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत माता कटासन मंडल की सैनवाला मुबारिकपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली से आमजन का व्यक्तिगत अहित होने के साथ ही समाज का सामूहिक अहित भी हुआ है। प्रदेश में सब ओर विकास बंद है और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 3 साल झूठ बोलकर बिता दिए हैं और केवल भाजपा को गाली देने में लगा दिए। बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के समक्ष कई सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बताए कि हिमाचल में 2 हजार स्कूल कॉलेज और अन्य संस्थान क्यों बंद कर दिए? सरकार ने डेढ़ लाख स्वीकृत पदों को क्यों समाप्त कर दिया? डेढ़ लाख सरकारी पदों को समाप्त करके बेरोजगार युवाओं के साथ क्यों धोखा किया? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी के हिसाब से पहली कैबिनेट में एक लाख और 5 साल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलनी थीं। आज भी बेरोजगार युवा नौकरी का इंतजार कर रहा है, जबकि सरकार कहीं वन मित्र, कहीं पशु मित्र, रोगी मित्र लगाकर पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। कांग्रेस ने प्रदेश की 28 लाख बहनों को 1500 रुपए देने की गारंटी दी थी।

आज प्रदेश की बहनों का कर्जा सरकार और कांग्रेस पर चढ़ गया है। बहनें सरकार से पैसे मिलने के इंतजार में हैं और सरकार झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है। बिंदल ने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता शानदार ढंग से संगठन और समाज का कार्य करते हुए समाज में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मलकीत चौधरी व अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर भाजपा कटासन मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़