Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• पंजाब की हवा में घुला जहर! बच्चों- बुजुर्गों के फेफड़ों पर मंडराया खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी • Haryana : आउटसोर्स और HKRNL कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैनी सरकार ने बढ़ाया सेवा विस्तार; आदेश जारी • SIR को लेकर हरियाणा भाजपा ने कसी कमर, पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान : डॉ. अर्चना गुप्ता • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन • पंजाब में ‘जनगणना 2027 – चरण-2’ का आगाज: प्रचार एवं जागरूकता अभियान के लिए 9 डिजिटल एलईडी वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना • पंजाब की तकनीकी शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव; भगवंत मान सरकार विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए दिला रही है औद्योगिक क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव • 'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद • पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज, 1,575 किसानों पर जुर्माना • आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न • पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

हरियाणा

SIR को लेकर हरियाणा भाजपा ने कसी कमर, पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान : डॉ. अर्चना गुप्ता

11 नवंबर, 2026 07:14 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बने रहें और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम नियमानुसार सूची में शामिल किए जा सकें, इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में सघन अभियान चलाएगी।

अभियान के तहत अनुपस्थित, अन्यत्र स्थानांतरित और संपर्क नहीं हो पाने वाले मतदाताओं की पहचान कर उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। साथ ही पात्र नागरिकों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अभियान की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और बीएलए-1 के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर विशेष जोर दिया गया।

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक खुला पत्र जारी कर मताधिकार की रक्षा को लोकतंत्र के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक सामान्य नागरिक के वोट का महत्व देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के वोट के बराबर है।

मताधिकार केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि नागरिक के सम्मान, समानता और राष्ट्र के भविष्य के निर्धारण में उसकी भागीदारी का प्रतीक है। इसलिए किसी भी पात्र नागरिक का नाम केवल तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने पत्र में 24 जुलाई 2026 की प्रारंभिक SIR स्टेटस रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में 33 लाख 83 हजार 302 मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हुए थे। इनमें 7 लाख 66 हजार 3 मृत, 2 लाख 4 हजार 832 अन्यत्र पंजीकृत, 13 लाख 74 हजार 759 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 9 लाख 36 हजार 228 अनुपस्थित अथवा संपर्क नहीं हो पाने वाले तथा 1 लाख 1 हजार 480 अन्य कारणों की श्रेणी में दर्ज थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये प्रारंभिक आंकड़े हैं, न कि मताधिकार से वंचित नागरिकों की अंतिम संख्या।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विशेष रूप से उन पात्र नागरिकों के प्रति चिंता व्यक्त की, जो रोजगार, शिक्षा, निवास स्थान में परिवर्तन अथवा जानकारी के अभाव में निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, बीएलए-1, बीएलए-2 और बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राजनीतिक विचारधारा, जाति और धर्म से ऊपर उठकर घर-घर संपर्क करें तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे नागरिकों की पहचान करना है, जो मतदाता सूची में शामिल रहने अथवा नाम दर्ज कराने के पात्र हैं, लेकिन किसी कारणवश गणना प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं।

अपने पत्र में डॉ. अर्चना गुप्ता ने निर्वाचन आयोग द्वारा 6 नवंबर को विभिन्न श्रेणियों में चिह्नित नागरिकों को पात्रता के अनुसार गणना फॉर्म पुनः प्रस्तुत करने के लिए दिए गए अवसर का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि नागरिक ceoharyana.gov.in पर संबंधित सूचियों में अपना नाम जांच सकते हैं।

इसके अतिरिक्त संबंधित बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन और अन्य सुविधाएं voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप पर उपलब्ध हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 और 1800-11-1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है। नए पात्र मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे प्रत्येक बूथ पर धरातल पर उतारना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट प्रयास है कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो और प्रत्येक योग्य मतदाता की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

Haryana : आउटसोर्स और HKRNL कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैनी सरकार ने बढ़ाया सेवा विस्तार; आदेश जारी

Haryana : आउटसोर्स और HKRNL कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैनी सरकार ने बढ़ाया सेवा विस्तार; आदेश जारी

राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी

राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी

हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण

हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण

अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला

अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार

पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा

पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल