Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

हरियाणा

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

09 जुलाई, 2026 07:43 PM

चंडीगढ़ : निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक सक्रियता तेज कर दी है। हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त ने इस अभियान को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ क्रमवार बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं अनुशासित ढंग से कार्य करने का आह्वान किया।

संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों का पूरी निष्ठा, एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ पालन करना प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का दायित्व है। संगठन तभी मजबूत होता है, जब उसके अभियान प्रभावी रूप से बूथ स्तर तक पहुंचकर जन-जन से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चलाए जाने वाले प्रत्येक अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को SIR के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संजय दत्त ने कहा कि वर्तमान में निर्वाचन आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के अंतर्गत मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं तथा विभिन्न कारणों से कुछ नाम हटाए भी जा रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक सांसदों, पूर्व सांसदों , विधायकों , पूर्व विधायकों ,जिला अध्यक्ष, BLA-1, BLA-2 तथा संगठन के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो तथा किसी भी पात्र एवं वैध मतदाता का नाम बिना उचित कारण के मतदाता सूची से न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि लोकतंत्र की पवित्रता, निष्पक्षता तथा प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक मताधिकार की रक्षा का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व है। इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें।

संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस को अपने प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रम पूरी एकजुटता और प्रभावी ढंग से संपन्न किए जाएं। साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तथा पार्टी के कनेक्ट सेंटर को अनिवार्य रूप से भेजी जाए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का समुचित समन्वय एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और SIR अभियान को पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला

प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला

हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन

हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन

'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान

'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान

हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी

हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी

ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

सरकारी मकानों वाले हरियाणा कर्मियों के लिए बड़ी खबर, आज ही करें ये काम ...कल है आखिरी तारीख!

सरकारी मकानों वाले हरियाणा कर्मियों के लिए बड़ी खबर, आज ही करें ये काम ...कल है आखिरी तारीख!

बड़ी खबर: हरियाणा में अब बदलेगा तबादलों का पूरा सिस्टम! सरकार ने 10 दिन की डेडलाइन के साथ जारी किए निर्देश

बड़ी खबर: हरियाणा में अब बदलेगा तबादलों का पूरा सिस्टम! सरकार ने 10 दिन की डेडलाइन के साथ जारी किए निर्देश

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर