Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Silver demand in India: दुनियाभर में खत्म हो रहे चांदी के स्टॉक, भारत में तेज डिमांड से हिला ग्लोबल मार्कीट

22 अक्टूबर, 2025 06:45 PM

दुनियाभर में चांदी के बाजार गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि चांदी को लेकर मची इस उथल-पुथल के लिए अमरीका या लंदन नहीं, बल्कि भारत जिम्मेदार है। धनतेरस के मौके पर भारत में चांदी की ताबड़तोड़ खरीदारी ने दुनिया भर में चांदी बाजारों को हिलाकर रख दिया। एमएमटीसी-पैम्प इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ट्रेडिंग हैड विपिन रैना का मानना है कि इस साल धनतेरस पर चांदी की जबरदस्त डिमांड देखी गई।

आलम यह है कि चांदी का स्टॉक ही खत्म हो गया। चांदी और चांदी के सिक्कों का कारोबार करने वाले ज्यादातर लोगों के पास स्टॉक खत्म हो गया। हद तो तब हो गई जब भारत में रिकॉर्ड तोड़ चांदी की खरीद ने न केवल घरेलू बाजार खाली कर दिए, बल्कि लंदन जैसे ट्रेडिंग हब पर भी इसका असर देखने को मिला।

रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी का पड़ा असर
भारत में लोग धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी की खरीद को शुभ मानते हैं। हालांकि, इस बार इसकी रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी हुई। इस पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर्स और मार्कीट एक्सपर्ट्स की दी गई सलाह का भी असर पड़ा। पेशे से इंवैस्टमैंट बैंकर और कंटैंट क्रिएटर सार्थक आहूजा ने अपने एक वीडियो में बताया था कि सोने के मुकाबले चांदी का रेश्यो 100:1 है, इसलिए अब बारी चांदी की है। उनका यह वीडियो खूब वायरल भी हुआ था।

आपको जानकर हैरानी होगी भारत में चांदी की तेज डिमांड और चीन में छुट्टियों के बीच डीलरों ने लंदन का रुख किया, लेकिन वहां भी चांदी के वॉल्ट खाली मिले, जबकि इसमें करीब 36 अरब डॉलर की चांदी रखी होती है। हालात इतने बिगड़ गए कि ओवरनाइट सिल्वर लोन पी इंटरस्ट सालाना 200 प्रतिशत तक पहुंच गया। कई बड़े बैंक चांदी का भाव बताने से कतराने लगे। भारत के लिए चांदी के सबसे बड़े सप्लायर जे.पी. मॉर्गन चैस ने भी बता दिया कि अब अक्तूबर में नई डिलीवरी मुमकिन नहीं है। अब नवंबर तक का ही इंतजार करना होगा।

क्रैश हुआ चांदी का भाव
चांदी की कमी का यह असर निवेश फंड पर भी पड़ा। एस.बी.आई. म्यूचुअल फंड, कोटक एसैट मैनेजमैंट और यूटीआईएएमसी ने सिल्वर फंड्स में नए सब्सक्रिप्शन पर रोक लगा दी। इन्हीं सबके बीच चांदी की कीमत 54 डॉलर प्रति औंस के अपने ऑल टाइम हाई लैवल पर पहुंच गई। हालांकि, इस तेजी के बाद आज चांदी में भारी गिरावट देखी गई, जो अपने हालिया ऑल टाइम हाई लैवल 54 डॉलर प्रति औंस से 6 प्रतिशत से ज्यादा गिर गई। बीते छह महीनों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। न्यूयॉर्क में हाजिर भाव 4.4 प्रतिशत गिरकर 51.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि सोने में भी 1.9 फीसदी की गिरावट आई है। प्लैटिनम और पैलेडियम में भी गिरावट दर्ज की गई।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे