Friday, March 20, 2026
BREAKING
ईरान के हमले पर यूएई का कड़ा रुख, हबशान गैस प्लांट ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कतर पर हमले के बाद ट्रंप का सख्त रुख, ईरान को दी तबाही की खुली चेतावनी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बनाई ‘फ्यूल सप्लाई टास्क फोर्स’ वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 2,500 अंक टूटा फेड फैसले के बाद सोने-चांदी पर दबाव, दोनों धातुओं में गिरावट हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल 'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच दिल्ली पुलिस का अनोखा संदेश, फिल्म के सीन से दी 'नशे को ना' कहने की सीख राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

हिमाचल

Shimla: सीएम सुक्खू के साथ मंत्रिमंडल सहयोगियों का रिज पर अनशन

29 दिसंबर, 2025 07:40 PM

शिमला : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम में बदलाव और इसे कमजोर किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार सोमवार को रिज मैदान पर अनशन करेगी। यह अनशन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया जाएगा। इस अनशन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य, कांग्रेस विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व पदाधिकारी, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाने और इसके बजट व दायरे को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के लिए जीवन रेखा है। ऐसे में उन्होंने जनता से भी इस आंदोलन में शामिल होकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा के मूल उद्देश्यों को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सोच थी, जिससे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। कोरोना काल में जब किसी के पास काम नहीं था तो मनरेगा में ही आम आदमी को घर-द्वार काम की गारंटी मिली।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदेश में भी संगठनात्मक, जनांदोलनात्मक और वैधानिक तीनों स्तरों पर संघर्ष किया जाएगा। उनका कहना है कि प्रदेश की सभी पंचायतों में कांग्रेस कार्यकर्त्ता नए कानून की खामियों को उजागर करेंगे और जनमत संग्रह के माध्यम से ग्रामीण जनता की वास्तविक राय सामने लाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि सोमवार को मनरेगा के नाम में बदलाव और इसे कमजोर किए जाने के विरोध में रिज मैदान में अनशन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक व पूर्व विधायकों सहित अन्य पार्टी नेता भाग लेंगे।

5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान
गौर हो कि बीते दिन दिल्ली में आयोजित हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी मनरेगा योजना को प्रमुख बिंदु बनाकर देश में एक बड़ा आंदोलन किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत 5 जनवरी से कांग्रेस देश भर में मनरेगा बचाओ अभियान शुरू करेगी। ऐसे में प्रदेश में भी इस अभियान को लेकर जल्द पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़