Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Shimla: सरकार के 3 साल के मिस गवर्नैंस के खिलाफ होगा प्रदर्शन : बिंदल

30 नवंबर, 2025 07:52 PM

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आगामी 4 दिसम्बर 2025 को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के 3 साल के कुशासन, व्यवस्था पतन और झूठे वायदों के खिलाफ एक विशाल ऐतिहासिक जन प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन प्रदेश की पीड़ित जनता की आवाज बनेगा और इसी दिन से प्रदेश में सरकार परिवर्तन की हुंकार भरी जाएगी।

नाहन में मीडिया से बात करते हुए बिंदल ने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता में आई थी, लेकिन 3 वर्षों में इस सरकार ने केवल जनता को ठगने का काम किया। आज स्थिति यह है कि युवा बेरोजगार हैं, बहनें ठगी गई हैं, महंगाई चरम पर है और प्रदेश में माफिया राज अपने चरम पर पहुंच चुका है। जनता अब इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और उसे बदलने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया गया। सरकारी नौकरियों पर प्रतिबंध लगाकर तथाकथित “मित्र” बनाने की नई व्यवस्था लागू की गई, जिसमें कहीं 4000 तो कहीं 5000 रुपए मानदेय देकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। यह नई व्यवस्था युवाओं के साथ सबसे बड़ा अन्याय है। इसके खिलाफ 4 दिसम्बर को युवाओं की सबसे बुलंद आवाज सुनाई देगी।

बिंदल ने कहा कि 28 लाख बहनों से 1500 रुपए की गारंटी के नाम पर जो डाका डाला गया, वह किसी से छिपा नहीं है। बिजली की 300 यूनिट फ्री देने का वायदा किया गया था, लेकिन उलटा बिजली के दाम बढ़ा दिए गए। महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा का वायदा किया गया, लेकिन जो 50 प्रतिशत किराया छूट मिलती थी, उसे भी समाप्त कर दिया गया। पानी के रेट, राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए गए। टैक्स पर टैक्स लगाकर जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन हत्या, बलात्कार, डकैती, चिट्टे और नशा तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं। खनन माफिया खुलेआम पहाड़ों को छलनी कर रहा है और नशा माफिया युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है, लेकिन सरकार पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है। यह साफ तौर पर माफिया राज का संरक्षण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 3 वर्षों में केवल जनता को भ्रमित करने, झूठे आश्वासन देने और समय गंवाने का काम किया है। प्रदेश कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है, विकास कार्य ठप्प हैं और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

बिंदल ने कहा कि 4 दिसम्बर को हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और भाजपा कार्यकर्त्ता धर्मशाला पहुंचकर इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकेंगे। यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि हिमाचल के भविष्य को बचाने का संकल्प होगा। जोरावर सिंह स्टेडियम कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता के आक्रोश का साक्षी बनेगा। उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता पूरी ताकत और संगठनात्मक मजबूती के साथ इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं और यह प्रदर्शन प्रदेश की राजनीति की दिशा बदलने वाला साबित होगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल