Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

हिमाचल

Shimla: विनय कुमार ने संभाला हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, बाेले-सरकार और संगठन के बीच करूंगा कड़ी का काम

30 नवंबर, 2025 07:51 PM

शिमला : हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रविवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश सह प्रभारी चेतन चौहान, मंत्रीमंडल के सदस्यों, पार्टी विधायकों, वरिष्ठ नेताओं के साथ ही प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और विनय कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।


50 वर्ष बाद सिरमौर जिले काे मिला अध्यक्ष पद
इस मौके पर अपने संबोधन में विनय कुमार ने कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश के नेताओं का आभार जताया। साथ ही विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी लगन से जिम्मेदारी को निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह के बाद करीब 50 वर्ष के बाद जिला सिरमौर को ये पद मिला है, जिससे सिरमौर जिला के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि मुझे मात्र एक चीज को ध्यान में रखकर अध्यक्ष बनाया गया कि मेरा सभी से स्नेह और प्यार है। जितने भी वरिष्ठ नेता यहां मंच पर बैठे है, उनके साथ मेरे पिता ने काम किया है और ये सभी मुझे बेटे की तरह मानते है, ऐसे में मुझे सभी का सहयोग मिलेगा, इसका पूरा विश्वास है।


मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बनूंगा आवाज
विनय कुमार ने कहा कि वह सरकार और संगठन के बीच कड़ी का काम करेंगे और सभी को साथ लेकर चलूंगा। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज बनूंगा। उन्होंने कहा कि वह कठिनाइयों से कभी नहीं घबराए। मुश्किल आती जाती रहती है। ये जिम्मेदारी एक बड़ा चैलेंज है। निश्चित तौर पर सभी के मार्गदर्शन से आगे बढ़ेगें। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन पहुंचने पर विनय कुमार का ढ़ोल नगाड़ों और फूलों की बारिश कर स्वागत किया।


2 से 3 महीने में होगा कार्यकारिणी का गठन
विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि 2 से 3 महीने के अंदर कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। पार्टी बूथ स्तर पर जाकर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा और महिला कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिली है। कुछ बिंदुओं पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने ध्यान आकर्षित किया है, जिस पर अमल किया जाएगा। महिलाओं को संगठन में पूरा सम्मान मिलेगा।


2027 में कांग्रेस सरकार को रिपीट करवाएंगे
विनय कुमार ने कहा कि वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में अभी से ही चुनाव की तैयारियां में जुट जाना है। इसकी शुरूआत कार्यकारिणी के गठन से की जाएगी और 2026 में सभी मिलकर संगठन का धरातल पर मजबूती देंगे। एक ऐसी टीम बनाई जाएगी जो जनता तक सरकार की योजनाओं को लेकर जाएंगे और 2027 में कांग्रेस सरकार को रिपीट करवाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों से आग्रह किया कि उन्हें उनका भरपूर सहयोग मिलना चाहिए और कार्यकर्ताओं के काम समय पर होना चाहिए।


प्रतिभा सिंह ने अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया
समारोह के बाद पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया। सभी नेताओं ने इस अवसर पर विनय कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। विनय कुमार ने अपने संबोधन में प्रतिभा सिंह को मां तुल्य और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को गुरु जी कहा।


प्रदेश कांग्रेस को मिला एक नया ऊर्जावान युवा अध्यक्ष : पाटिल
प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने इस दौरान कहा कि प्रदेश कांग्रेस को एक नया ऊर्जावान युवा अध्यक्ष मिला है। उन्होंने सभी से उन्हें पूरा सहयोग देने का आग्रह करते हुए कहा कि जिस तरह से पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया ठीक उसी प्रकार विनय कुमार भी आगे बढ़ते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा