Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Shimla: यूरोपियन निवेशक, उद्यमी व इनोवेटर हिमाचल में करें निवेश : सुक्खू

24 सितंबर, 2025 07:05 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यूरोपियन निवेशकों, उद्यमियों व इनोवेटरों को हिमाचल प्रदेश में निवेश करने का न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उन्हें न केवल व्यावसायिक अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि इससे विश्वास, स्थिरता और सांझा मूल्यों पर आधारित सांझेदारियां भी स्थापित होंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हर मौसम में विश्व भर के पर्यटकों के लिए पसंदीदा गंतव्य स्थल होने के साथ-साथ वैश्विक व्यापार की गतिविधियों का केंद्र बनकर भी उभरा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लंदन स्थित हाऊस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित कर रहे थे। हाऊस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित करने वाले वह देश के पहले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इंडो-यूरोपियन बिजनैस फोरम की तरफ से आयोजित शिखर सम्मेलन में भी अपना मुख्य भाषण दिया। उनको इस अवसर पर लीडरशिप एंड गवर्नैंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प पर कार्य कर रही है। इसके लिए उन्होंने वैश्विक निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया है। राज्य की साक्षरता दर भी शत-प्रतिशत है और उन्हें उम्मीद है कि निवेशक यहां रुचि दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दूरदर्शी नीतियों और योजनाओं के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश स्वच्छ और हरित ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी, डाटा भंडारण और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिमाचल देश में पहले ही जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इन क्षेत्रों में यूरोपियन विशेषज्ञता और भारतीय आकांक्षाएं मिलकर मील पत्थर स्थापित कर सकती हैं।


हिमाचली सेब वैश्विक ब्रांड के रूप में उभरा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के सेबों ने एक वैश्विक ब्रांड के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यूरोपियन निवेशकों, उद्यमियों व इनोवेटरों को हिमाचल प्रदेश में निवेश करने का न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उन्हें न केवल व्यावसायिक अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि इससे विश्वास, स्थिरता और सांझा मूल्यों पर आधारित सांझेदारियां भी स्थापित होंगी। रूप में अपनी अलग पहचान कायम की है। अब राज्य सब्जियों, फूलों की खेती और अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों के क्षेत्र में भी विस्तार कर रहा है और ये उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए तैयार हैं।


राज्य सरकार की अभिनव नीतियों ने प्राकृतिक खेती और डेयरी क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खोले हैं। यूरोपियन निवेशकों से स्वास्थ्य, जैविक उत्पादों और सतत जीवनशैली में अवसरों को तलाशने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश निरन्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल है। आईईबीएफ के संस्थापक विजय गोयल, लॉर्ड डेविड इवांस, मंत्री कनिष्क नारायण, मंत्री सीमा मल्होत्रा, वीरेंद्र शर्मा, घाना से हिज एक्सीलैंसी सैमुअल महामा, श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री और उच्चायुक्त डा. रोहितगा, डा. नीरजा बिड़ला, निहारिका हांडा, तेजेश कुमार कोडाली, सुबोध कुमार गुप्ता और संदीप साली भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


अपनी बेटी का दाखिला करवाने लंदन गए हैं सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अपनी बेटी का दाखिला करवाने के लिए गए हैं। उनकी बेटी ने कठिन प्रवेश प्रक्रिया के बाद यहां दाखिला पाया है। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी व विधायक कमलेश ठाकुर भी साथ गई हैं। उन्होंने अपने दौरे के दौरान लंदन में रहने वाले हिमाचली लोगों से भी मुलाकात की थी।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल