Saturday, September 05, 2026
BREAKING
पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन 'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

हिमाचल

Shimla: भारत-अमरीका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग व कृषि निर्यात को बड़ा लाभ : परमार

09 फ़रवरी, 2026 07:41 PM

शिमला : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा है कि भारत-अमरीका व्यापार समझौते से भारती उद्योग व कृषि निर्यात को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते को भारतीय अर्थव्यवस्था, निर्यात और घरेलू उद्योगों के लिए ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत को लगभग 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के विशाल बाजार में प्राथमिक (प्रेफरेंशियल) पहुंच मिली है। उन्होंने कहा कि यह समझौता संतुलित, भारत-हितैषी और किसान तथा एमएसएमई सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। विपिन परमार ने शिमला से जारी बयान में कहा कि समझौते के तहत भारतीय टैक्सटाइल और अपैरल सैक्टर को बड़ी राहत मिली है, जहां पहले 50 फीसदी तक लगने वाले टैरिफ घटाकर लगभग 18 फीसदी कर दिए गए हैं। सिल्क उत्पादों को तो शून्य शुल्क (0 फीसदी ड्यूटी) पहुंच मिली है, जिससे 113 अरब डॉलर के अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

मशीनरी निर्यात पर भी टैरिफ घटाकर 18 फीसदी किया गया है, जिससे 477 अरब डॉलर के बड़े बाजार में भारतीय निर्माताओं के लिए नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि लगभग 1.36 अरब डॉलर के भारतीय कृषि निर्यात को अमेरिका में अतिरिक्त शुल्क से मुक्त पहुंच मिली है। मसाले, चाय, कॉफी, फल, मेवे और प्रोसेस्ड फूड जैसे प्रमुख उत्पादों को शून्य ड्यूटी ट्रीटमैंट दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि डेयरी, मांस, पोल्ट्री और अनाज जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है और इन पर कोई बाजार खुलापन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत को बहुस्तरीय लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय एमएसएमई, कारीगर, टैक्सटाइल उद्योग, फूड प्रोसैसिंग और कृषि निर्यातकों के लिए नए द्वार खोलेगा तथा रोजगार और विदेशी मुद्रा आय दोनों में वृद्धि करेगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम