Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा

05 सितंबर, 2026 06:25 PM

पणजी :। गोवा सरकार ने महिलाओं और आम परिवारों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को गोवा उज्ज्वला योजना 2026 को लॉन्च किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाईक भी मौजूद रहे। सीएम प्रमोद सावंत ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "गोवा उज्ज्वला योजना 2026; एक वादा पूरा हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाईक की मौजूदगी में गोवा उज्ज्वला योजना 2026 लॉन्च कर खुशी हो रही है। यह एक ऐतिहासिक पहल है जो गोवा के परिवारों, खासकर महिलाओं को रसोई गैस के खर्च में बड़ी वित्तीय राहत और सुरक्षा प्रदान करेगी।"

मुख्यमंत्री सावंत ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर वित्तीय वर्ष में 3 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की लागत के बराबर वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए गोवा सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट रखा है। उन्होंने कहा, "वादा से लेकर डिलीवरी तक लोगों को सशक्त बनाना, परिवारों का समर्थन करना और घरेलू वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है।"

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को साल में 3 घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत, जो लगभग 3,000 रुपए होगी, सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। पैसा डीबीटी और ईसीएस के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा। पहले चरण में करीब 2.5 लाख लोगों को इसका फायदा देने का लक्ष्य रखा गया है।

इस योजना के लिए सभी ग्राम पंचायतों और नगर पालिकाओं से ऑफलाइन फॉर्म लेकर जमा किया जा सकता है।

इसमें मौजूदा गृह आधार और दयानंद सामाजिक सुरक्षा योजना (डीएसएसएस) लाभार्थी और ओपन कैटेगरी के लोग आवेदन कर सकते हैं। गृह आधार और डीएसएसएस लाभार्थियों के लिए दस्तावेज की प्रक्रिया आसान रखी गई है, जबकि अन्य लोगों के लिए तय किए गए दस्तावेज जरूरी होंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी