Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

राष्ट्रीय

भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास

05 सितंबर, 2026 06:23 PM

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना और जापान की वायुसेना के बीच द्विपक्षीय युद्धाभ्यास 'वीर गार्जियन 2026' का आगाज हो गया है। यह अभ्यास 9 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। वायुसेना ने बताया कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के दो सी-2 विमान जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे, इनके साथ जापानी दल इस अभ्यास के दूसरे संस्करण में शामिल होने के लिए भारत पहुंचा है।

भारतीय वायुसेना ने कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच आपसी तालमेल, ऑपरेशनल सहयोग और आपसी समझ को और बढ़ाएगा। इससे भारत और जापान के बीच दोस्ती के स्थायी बंधन और मजबूत होंगे।

बता दें कि 'एक्सरसाइज वीर गार्जियन 2026' भारतीय वायुसेना और जापानी एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच एक द्विपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास है। इसका पहला संस्करण भी काफी सफल रहा था और अब दूसरे संस्करण में दोनों देश अपनी हवाई ताकत और रणनीति का प्रदर्शन करेंगे।

जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के बारे में बात करें तो यह जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज की वायु और अंतरिक्ष शाखा है, जिसकी स्थापना 1 जुलाई 1954 को हुई थी। इसका मुख्य काम जापानी हवाई क्षेत्र की रक्षा करना, निगरानी करना और इलेक्ट्रॉनिक और साइबर युद्ध को अंजाम देना है। इसके प्रमुख कमानों में एयर डिफेंस कमांड, एयर सपोर्ट कमांड, एयर ट्रेनिंग कमांड, एयर मटेरियल कमांड और एयर डेवलपमेंट एंड टेस्ट कमांड शामिल हैं।

जेएएसडीएफ ने अंतरिक्ष में स्थिर संपत्ति के उपयोग की रक्षा के लिए स्पेस ऑपरेशंस विंग की भी स्थापना की है।

यह अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाता है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू

गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा

गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा

कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी

कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से 2 अरब लोगों के बाजार को मिलेगा लाभ: पीयूष गोयल

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से 2 अरब लोगों के बाजार को मिलेगा लाभ: पीयूष गोयल

महाराष्ट्र में एसआईआर पर सियासी घमासान, शरद पवार और उद्धव गुट ने भाजपा पर बोला हमला

महाराष्ट्र में एसआईआर पर सियासी घमासान, शरद पवार और उद्धव गुट ने भाजपा पर बोला हमला

आईआईटी-गुवाहाटी में प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई पदों पर नौकरी का शानदार मौका, 12 सितंबर को इंटरव्यू

आईआईटी-गुवाहाटी में प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई पदों पर नौकरी का शानदार मौका, 12 सितंबर को इंटरव्यू

छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक : प्रधानमंत्री मोदी

छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक : प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, मौसम हुआ सुहावना