Friday, March 20, 2026
BREAKING
ईरान के हमले पर यूएई का कड़ा रुख, हबशान गैस प्लांट ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कतर पर हमले के बाद ट्रंप का सख्त रुख, ईरान को दी तबाही की खुली चेतावनी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बनाई ‘फ्यूल सप्लाई टास्क फोर्स’ वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 2,500 अंक टूटा फेड फैसले के बाद सोने-चांदी पर दबाव, दोनों धातुओं में गिरावट हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल 'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच दिल्ली पुलिस का अनोखा संदेश, फिल्म के सीन से दी 'नशे को ना' कहने की सीख राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

हिमाचल

Shimla: दिल्ली में पार्टी नेताओं से मिले हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार, हाईकमान को दिया ये बड़ा भरोसा

28 नवंबर, 2025 06:46 PM

शिमला : हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने केंद्रीय आलाकमान को आश्वस्त किया कि वह प्रदेश में संगठन को नई दिशा देने के साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के देश प्रेम, जनमत व संविधान की रक्षा के दृढ़ विचारों को प्रदेश में जन‌‌-जन तक पहुंचाएंगे। विनय कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं और लगातार वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन ले रहे हैं। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने दिल्ली में पार्टी नेताओं से मुलाकात की। विनय कुमार के अनुसार प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस एक नए स्वरूप में सामने आएगी तथा सरकार के साथ पूरे तालमेल से पार्टी आगे बढ़ेगी। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और युवाओं के जोश से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। 

सोशल मीडिया व आईटी विंग को किया जाएगा सुदृढ़
सूचना के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न बैठकों में विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों व जनहित के निर्णयों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में जल्द ही युवाओं और महिलाओं की एक विशेष टीम बनाई, जिसमें सभी काे पार्टी द्वारा विशेष जिम्मेदारियां दी जाएंगी तथा ये टीम बूथ स्तर तक पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। विनय कुमार ने बताया कि पीसीसी, जिला व ब्लॉक कमेटियों के गठन होते ही विभिन्न प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे। साथ ही पार्टी के सोशल मीडिया और आईटी विंग को भी सुदृढ़ किया जाएगा ताकि प्रदेश में विपक्षी दल भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

डिप्टी सीएम से की मुलाकात
विनय कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने संगठन के प्रारूप को लेकर आपसी विचार विमर्श भी किया। दिल्ली में हुई मुलाकात की उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है। साथ ही अपनी पोस्ट में लिखा है कि वह विनय कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। हमारा सहयोग और प्यार हमेशा विनय को मिलता रहेगा। पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके नेतृत्व में नित नई ऊंचाइयां छुएगी।

30 नवम्बर को करेंगे पदभार ग्रहण
कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार 30 नवम्बर को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। ऐसे में पार्टी मुख्यालय में तैयारियों का दौर जारी है। इस अवसर पर प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य सहित अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़