Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Shimla: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री की देखरेख में चलेगा वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

01 अक्टूबर, 2025 07:27 PM

शिमला : हिमाचल में वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संयोजक व सह संयोजक के साथ ही जिलावार पर्यवेक्षक नियुक्ति किए हैं। इसके तहत उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को संयोजक और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर काे सह संयोजक नियुक्त किया है। ऐसे में दोनों नेताओं पर अभियान को सफल बनाने की अहम जिम्मेदारी रहेगी। साथ ही पार्टी हाईकमान ने 2 मंत्रियों और 10 विधायकों को जिला पर्यवेक्षक का जिम्मा सौंपा है। पार्टी हाईकमान ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को जिला किन्नौर और टीसीपी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को जिला बिलासपुर का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इसी तरह विधायक अनुराधा राणा को जिला लाहौल एवं स्पीति, विधायक हरीश जनारथा को शिमला, विधायक विनोद सुल्तानपुरी को सोलन, विधायक विवेक शर्मा को ऊना, विधायक सुरेश कुमार को हमीरपुर, विधायक किशोरी लाल को कांगड़ा, विधायक नीरज नैय्यर को चम्बा, विधायक चंद्रशेखर को मंडी, विधायक भुवनेश्वर गौड़ को कुल्लू और विधायक अजय सोलंकी को जिला सिरमौर का पर्यवेक्षक लगाया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। हस्ताक्षर अभियान की पूरी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को सौंपनी होगी, जिसके बाद उसे पार्टी हाईकमान को सौंपा जाएगा। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी हर गांव, हर गली और हर घर तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला
कांग्रेस पार्टी के अनुसार यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और जनता की आवाज को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है तथा नियुक्त पर्यवेक्षक अपने-अपने जिलों में हस्ताक्षर अभियान की निगरानी करेंगे। पार्टी का आरोप है कि चुनाव में जनादेश को चुराकर सत्ता में बने रहना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

प्रदेश, जिला व ब्लॉक कमेटियां चल रहीं भंग
कांग्रेस की प्रदेश से लेकर जिला व ब्लॉक कमेटियां बीते नवम्बर माह से भंग चल रही हैं। ऐसे में वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को बिना संगठन धरातल पर गति देना आसान राह नहीं होगी और इसे सफल बनाने का जिम्मा मंत्रियों और पार्टी विधायकों पर रहेगा। गौर हो कि कुछ नेता संगठन के नए सिरे से गठन न होने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल