Friday, March 20, 2026
BREAKING
हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया सिर्फ मुस्कान ही नहीं, पूरे स्वास्थ्य के लिए अहम है ओरल हेल्थ केयर: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा एक दिन की गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी, कीमतों में 3% तक तेजी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी का मंत्रियों को संदेश, कहा- जनसेवा और विकास को नई गति देंगे अमेरिका में 200 बिलियन डॉलर के युद्ध फंडिंग प्रस्ताव पर घमासान, कांग्रेस में उठे बड़े सवाल ऊर्जा संकट के असर को कम करने के लिए IEA की सलाह, वर्क फ्रॉम होम हवाई यात्रा से बचना जैसे दिए कई सलाह सरकार ने नेशनल डेंटल कमीशन का किया गठन, दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी गुणवत्ता ईयू के नेताओं ने प्रवासी प्रवाह के खिलाफ सतर्कता बरतने का लिया संकल्प, मध्य पूर्व में तनाव कम करने का आह्वान दिल्ली-एनसीआर में बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

हिमाचल

Shimla: HRTC बसों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में बड़ा उछाल, 14 लाख की ऑनलाइन पेमैंट

24 नवंबर, 2025 07:36 PM

शिमला : एचआरटीसी में ऑनलाइन भुगतान प्रणाली को यात्रियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बसों में दैनिक आधार पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़ी है। वर्तमान में एचआरटीसी बसों में प्रतिदिन करीब 10,000 ऑनलाइन भुगतान दर्ज किए जा रहे हैं। डिजिटल माध्यमों से बढ़ रहे लेन-देन से निगम की आय में भी वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार कुल कमाई में लगभग 14 लाख रुपए ऑनलाइन पेमैंट से प्रतिदिन प्राप्त हो रहे हैं। एचआरटीसी बसों में अब यात्री गूगल पे, फोन पे, डैबिट/क्रैडिट कार्ड व क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से टिकट का भुगतान कर रहे हैं, जिससे कैश लेन-देन की जटिलता कम हुई है। डीडीएम आईटी राजेश शर्मा का कहना है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि बढ़ती डिजिटल पेमैंट सिस्टम के चलते अब बस कंडक्टरों को भी ई.मशीन संचालन और ऑनलाइन टिकट प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कतों से तुरंत निपटा जा सके। इसके अलावा निगम डिजिटल पेमैंट को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नई तकनीक शामिल करने पर भी विचार कर रहा है। वहीं एनसीएमसी कार्ड से भी लोग भुगतान कर रहे हैं और ये कार्ड बना रहे हैं, क्योंकि ये कार्ड बिना इंटरनैट या फिर जहां इंटरनैट की सुविधा धीमी है, वहां भी इनसे कैशलैस भुगतान हो रहा है।

खुले पैसों की समस्या हो गई अब खत्म
यात्रियों का कहना है कि डिजिटल पेमैंट से छोटे नोट और छुट्टे पैसे का झंझट खत्म हो गया है और यात्रा प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और सुरक्षित हो गई है। एच.आर.टी.सी. का यह कदम आधुनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

परिचालकों को अधिक से अधिक ऑनलाइन टिकट काटने के निर्देश
वहीं निगम प्रबंधन ने प्रदेश भर के परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक यात्रियों से ऑनलाइन के माध्यम से टिकट काटें, क्योंकि प्रदेश में अधिकतर लोग अब गूगल-पे व अन्य ऑनलाइन साधनों से पेमैंट करते हैं। निगम का उद्देश्य है कि आगामी 2 वर्षों में 100 प्रतिशत ट्रांजैक्शन ऑनलाइन तरीके से हो सके।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़