Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

हिमाचल

Shimla: 20 तारीख काे भी खाते में नहीं आई पैंशन, सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ गरजे HRTC पैंशनर्ज, दिया अल्टीमेटम

21 नवंबर, 2025 07:18 PM

शिमला : एचआरटीसी पैंशनर्ज को 20 तारीख बीत जाने के बाद भी पैंशन नहीं मिली है। इसी आक्रोश को लेकर एचआरटीसी पैंशनर्ज कल्याण संगठन ने शुक्रवार को एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर मोर्चा खोला और सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान पैंशनर्ज ने पुराने बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पैंशनरों ने कहा कि 20 नवम्बर तक भी उनकी पैंशन जारी नहीं हुई, जिसके कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

पैंशनर्ज ने बताया कि न केवल पैंशन में देरी हो रही है, बल्कि महीनों से लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान का भी कोई समाधान नहीं हुआ है। कई पैंशनर्ज ने कहा कि इलाज के लिए उन्हें अपनी बचत खत्म करनी पड़ रही है, जबकि सरकार उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। इस मौके पर एचआरटीसी पैंशनर्ज कल्याण संगठन के महासचिव देवराज ठाकुर ने कहा कि लगातार अनदेखी के चलते पैंशनरों में भारी आक्रोश है। नवम्बर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन पैंशन जारी नहीं की गई। पुराने पैंशनरों को भी हर महीने भुगतान में देरी झेलनी पड़ रही है, उन्होंने कहा कि 2016 के नए वेतनमान का एरियर, महंगाई भत्ता और मेडिकल बिलों का भुगतान महीनों से अटका हुआ है, जिससे हजारों पैंशनरों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतरीं
देवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी की स्वर्ण जयंती पर कई घोषणाएं की थीं, लेकिन वे धरातल पर नहीं उतरीं। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले ओल्ड पैंशन स्कीम बहाल करने और पैंशनभोगियों के हितों की रक्षा का वायदा किया था, लेकिन आज पैंशनधारक समय पर भुगतान के लिए भी तरस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धरने में पैंशनर्ज ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी पैंशन व मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया, तो वे 28 नवम्बर को विधानसभा का घेराव करेंगे।

पैंशनर्ज बाेले- मांगें पूरी नही हुईं ताे आंदोलन करेंगे तेज
पैंशनर्ज ने कहा कि प्रदेश में करीब 8 हजार एचआरटीसी पैंशनर हैं, जिन्हें पैंशन, एरियर और भत्तों के भुगतान में लगातार देरी का सामना करना पड़ रहा है। पैंशनरों ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा