Friday, March 20, 2026
BREAKING
हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया सिर्फ मुस्कान ही नहीं, पूरे स्वास्थ्य के लिए अहम है ओरल हेल्थ केयर: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा एक दिन की गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी, कीमतों में 3% तक तेजी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी का मंत्रियों को संदेश, कहा- जनसेवा और विकास को नई गति देंगे अमेरिका में 200 बिलियन डॉलर के युद्ध फंडिंग प्रस्ताव पर घमासान, कांग्रेस में उठे बड़े सवाल ऊर्जा संकट के असर को कम करने के लिए IEA की सलाह, वर्क फ्रॉम होम हवाई यात्रा से बचना जैसे दिए कई सलाह सरकार ने नेशनल डेंटल कमीशन का किया गठन, दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी गुणवत्ता ईयू के नेताओं ने प्रवासी प्रवाह के खिलाफ सतर्कता बरतने का लिया संकल्प, मध्य पूर्व में तनाव कम करने का आह्वान दिल्ली-एनसीआर में बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

हिमाचल

Shimla: संजौली मस्जिद विवाद में प्रशासन के आश्वासन पर हिंदू संगठनों का आमरण अनशन खत्म, आंदोलन जारी

21 नवंबर, 2025 07:17 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद विवाद को लेकर पिछले 4 दिनों से चला आ रहा तनावपूर्ण माहौल शुक्रवार को कुछ हद तक शांत हुआ। हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा आमरण अनशन जिला प्रशासन के लिखित आश्वासन और सकारात्मक बातचीत के बाद समाप्त कर दिया गया है। हालांकि, संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि आंदोलन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

प्रशासन के साथ बनी सहमति, 29 नवम्बर को होगी बैठक
शुक्रवार को हिंदू नेता मदन ठाकुर और विजय शर्मा ने जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा। हिंदू रक्षा मंच के अध्यक्ष कमल गौतम ने जानकारी दी कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया है। समझौते के तहत प्रशासन और हिंदू संघर्ष समिति के सदस्यों की एक संयुक्त समिति गठित की जाएगी। विवादित मुद्दों और आगे की रणनीति के लिए 29 नवम्बर को दोनों पक्षों के बीच एक अहम बैठक होगी। हिंदू संगठनों ने प्रशासन के साथ सहयोग की बात कही है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

अनशन टूटते ही बिगड़े हालात, चक्का जाम की बनी स्थिति
राहत की खबर के बीच संजौली में कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण भी हो गई। अनशन समाप्त होने के तुरंत बाद कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने सड़क पर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इससे कुछ समय के लिए चक्का जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, हिंदू संघर्ष समिति के नेताओं ने तुरंत हस्तक्षेप किया और यातायात को सामान्य करवाया। प्रदर्शनकारी कोर्ट द्वारा अवैध करार दी गई मस्जिद को तत्काल गिराने की मांग कर रहे थे।

नेताओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाना पड़ा
चार दिनों से अनशन पर बैठे नेताओं मदन ठाकुर और विजय शर्मा की हालत शुक्रवार को नाजुक हो गई थी। सुबह विजय शर्मा और दोपहर में मदन ठाकुर को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों नेता वापस धरना स्थल पर लौट आए।

इन तीन मांगों पर अड़े हैं हिंदू संगठन
हिंदू संगठनों ने प्रशासन के समक्ष मुख्य रूप से तीन मांगें रखी हैं। इनमें हिंदू संगठन के 6 लोगों पर दर्ज एफआईआर रद्द करना, अवैध मस्जिद का बिजली और पानी का कनैक्शन काटना और अवैध मस्जिद में नमाज अता न करने देना शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासन ने एफआईआर रद्द करने की मांग को मान लिया है, जबकि अन्य मांगों पर 29 नवम्बर को गठित होने वाली 5 सदस्यीय कमेटी की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

मस्जिद में नहीं हुई नमाज, पुलिस रही मुस्तैद
तनाव को देखते हुए मुस्लिम संगठनों ने शुक्रवार को विवादित मस्जिद में नमाज अता नहीं करने का फैसला लिया था, जिससे टकराव की स्थिति टल गई। सुरक्षा के लिहाज से संजौली में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन प्रशासन और संगठनों के बीच बीती रात हुई बातचीत के कारण पुलिस ने बैरिकेडिंग नहीं की थी। अब सभी की निगाहें 29 नवंबर को होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जिससे इस लंबे समय से चल रहे विवाद के स्थायी समाधान की उम्मीद की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़