Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Shimla: शीतकालीन सत्र शुरू, आगामी 10 दिनों तक धर्मशाला से चलेगी सरकार

24 नवंबर, 2025 07:36 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से धर्मशाला स्थित तपोवन में शुरू होगा। ऐसे में सत्र में शामिल होने के लिए सरकार मंगलवार दोपहर को शिमला से रवाना होगी और आगामी 10 दिनों तक प्रदेश सरकार धर्मशाला के प्रवास पर रहेगी। सूचना के अनुसार कुछ प्रशासनिक अधिकारी सत्र के दृष्टिगत सोमवार को धर्मशाला के लिए रवाना हुए, जबकि अन्य मंगलवार दोपहर तक जाएंगे।

शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस और भाजपा विधायक दल अपनी आगामी रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और भाजपा की बैठक नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। प्रदेश में ताजा सियासी माहौल को देखा जाए तो सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच गहमागहमी होने के आसार हैं।

इस दौरान कानून व्यवस्था, चुनावी गारंटियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आपदा, सड़कों की दुर्दशा, नशा तस्करी तथा कर्मचारियों और पैंशनर्ज के मसलों सहित अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। वहीं सरकार अपने 3 वर्षों की उपलब्धियों को सदन में रखने और विपक्ष के सवालों का करारा जवाब देने की रणनीति के साथ उतरेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मंगलवार को धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। इसी तरह अधिकतर मंत्री और विधायक भी 25 नवम्बर को धर्मशाला पहुंच जाएंगे।

सबसे बड़ा शीत सत्र
धर्मशाला में 26 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक आयोजित किया जाना वाला यह अब तक का सबसे बड़ा शीतकालीन सत्र होगा। इस सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी। उसके बाद सुक्खू सरकार 11 दिसम्बर को 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला मंडी में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएगी। वहीं बुधवार से प्रदेश सचिवालय में लोगों की चहलकदमी कम हो जाएगी।

पैंशनर्ज 28 को करेंगे प्रदर्शन
शीतकालीन सत्र के दौराने विभिन्न संगठन एवं एसोसिएशनें भी अपनी मांगों को विभिन्न माध्यमों से सरकार के समक्ष उठाएंगी। इसी कड़ी में 28 दिसम्बर को पैंशनर्ज अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धर्मशाला में प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलेंगे और अपनी मांगों से अवगत करवाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल