Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Shimla: पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के साथ खड़े HRTC के चालक-परिचालक

01 दिसंबर, 2025 06:56 PM

शिमला : पंजाब में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन की गूंज हिमाचल तक पहुंच गई है। पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल व आंदोलन का एचआरटीसी कंडक्टर व ड्राइवर यूनियन ने पूर्ण समर्थन किया है। वहीं यूनियन ने पंजाब सरकार से निजीकरण प्रक्रिया रोकने और कर्मचारियों से संवाद करने की मांग की है। एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के महासचिव दिपेंद्र कंवर ने स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन द्वारा घोषित प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन किया है। यूनियन ने पंजाब परिवहन विभाग में कथित अन्याय व निजीकरण की ओर बढ़ते कदमों को कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब परिवहन बेड़े में निजीकरण की प्रक्रिया कर्मचारियों के हितों पर सीधा आघात है और इससे हजारों परिवार प्रभावित होंगे।

यूनियन ने पंजाब सरकार से अपील की है कि 28 नवम्बर को तय हड़ताल के पीछे उठाई गईं मांगों को गंभीरता से सुने और निजीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया को तुरंत रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय प्रक्रियाओं में कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और सरकार यूनियन प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर लंबित मांगों का समाधान निकाले। यूनियन ने कहा कि पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का संघर्ष न्यायसंगत है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। यूनियन हिमाचल प्रदेश ने स्पष्ट किया कि वह हर परिस्थिति में पंजाब के परिवहन कर्मचारियों के साथ खड़ी है। यूनियन ने भरोसा दिलाया कि आंदोलन के दौरान जिस भी सहायता की आवश्यकता होगी, हिमाचल का संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

ड्राइवर यूनियन ने भी किया समर्थन, हर राज्य को देना चाहिए साथ
वहीं एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने भी पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन किया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब में सड़क परिवहन कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर सरकार लगातार दबाव की नीति अपना रही है। वहीं हिमाचल में भी कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत हैं, लेकिन सरकारें कर्मचारियों की आवाज सुनने को तैयार नहीं दिखतीं। यूनियन ने कहा कि कई राज्यों के कर्मचारी समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर गंभीरता नहीं बरती जा रही।

यूनियन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का संघर्ष न्यायसंगत है और हर राज्य के कर्मचारियों को उनका साथ देना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर सभी कर्मचारी संगठन मिलकर संघर्ष को राष्ट्रीय स्वरूप देंगे तो सरकारें मजबूर होकर बातचीत के लिए आगे आएंगी। यूनियन ने दोहराया कि वे पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं और आगे भी संयुक्त रूप से संघर्ष जारी रखने की उम्मीद जताई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल