Friday, March 20, 2026
BREAKING
एमएसएमई सेक्टर में कर्ज की मांग मजबूत, लेकिन फाइनेंसिंग गैप बरकरार: रिपोर्ट ऊर्जा की घरेलू आपूर्ति और क्षमता को संतुल‍ित रखते हुए भारत कर रहा पड़ोसी देशों की मदद: विदेश मंत्रालय बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

हिमाचल

Shimla: दिल्ली में हिमाचलियों की उमड़ी भीड़, एडवांस में बुक हुईं स्पैशल बसें ताे HRTC ने उठाया ये बड़ा कदम

17 अक्टूबर, 2025 07:34 PM

शिमला : दिवाली पर हिमाचल आने वाले लोगों के लिए एचआरटीसी ने दिल्ली व चंडीगढ़ से स्पैशल बसें चलाना शुरू कर दी हैं। दिल्ली में शुक्रवार को हिमाचल के विभिन्न जिलों में आने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और बसें कम पड़ गईं, जबकि 17 अक्तूबर के लिए निगम प्रबंधन ने पहले ही 34 स्पैशल बसें लगाई थी, लेकिन ये बसें पहले ही एडवांस में बुक हो गईं।

वहीं दिल्ली आईएसबीटी में हिमाचल आने वाले यात्रियों के लिए निगम प्रबंधन की ओर से दिल्ली से विभिन्न जिलों के लिए 10 और स्पैशल बसें लगाईं, जिनमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोग आए। ये बसें कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी के लिए चलीं। निगम प्रबंधन का कहना है कि दिल्ली से हिमाचल आने वाले हिमाचलियों को निगम प्रबंधन हरसंभव सर्विस देगा। आगामी शनिवार व रविवार को स्पैशल बसें चलाई जाएंगी। वहीं 10 से 15 बसें रिजर्व में रखी गई हैं। ऐसे में दिल्ली से आने वालों को निगम द्वारा कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं यदि यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो डिमांड पर भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

18 अक्तूबर को चलने के लिए आज भेजीं 106 स्पैशल बसें
18 अक्तूबर यानी आज के लिए निगम की दिल्ली से 44, चंडीगढ़ से 54 और बद्दी से 8 बसें चलेंगी। ये स्पैशल बसें निगम ने शुक्रवार को ही भेज दी हैं। ये बसें सुबह बस अड्डों पर खड़ी होंगी। वहीं 19 अक्तूबर को निगम की दिल्ली से 6 व चंडीगढ़ से 48 बसें चलेंगी। ये बसें कल यानी शनिवार को भेजी जाएंगी और 19 अक्तूबर को दिल्ली व चंडीगढ़ में सुबह खड़ी होंगी।

राहत : एचआरटीसी चालक-परिचालकों को मिला 1 माह का नाइट ओवर टाइम
एचआरटीसी के चालक-परिचालकों के लिए दीवाली से पहले निगम प्रबंधन ने 1 माह का नाइट ओवर टाइम जारी कर दिया है। यह नाइट ओवर टाइम चालक-परिचालकों के खाते में आ गया है। इससे चालक-परिचालकों को अधिक तो नहीं लेकिन हल्की राहत मिली। वहीं चालक-परिचालकों को उम्मीद है कि आगामी माह में उन्हें समय पर वेतन मिलेगा।

एचआरटीसी सीजीएम पंकज सिंघल का कहना है कि निगम प्रबंधन दिल्ली व चंडीगढ़ से 18 व 19 अक्तूबर को स्पैशल बसें चला रहा है। वहीं दिल्ली से शुक्रवार को 34 स्पैशल बसें चलाईं, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ गई है और सुविधा के लिए 10 स्पैशल बसें चलाई गईं। आगामी 2 दिनों के लिए भी निगम ने बसें रिजर्व रखी हैं। जैसे-जैसे जरूरत होगी तो निगम पहले से लगाई गईं स्पैशल बसों के अतिरिक्त बसें चलाएगा। दिल्ली व चंडीगढ़ से आने वालों को निगम सुविधा प्रदान करेगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले