Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
सिंगापुर की गलियों में बसा मौनी रॉय का दिल, बोलीं- 'शूटिंग करने आई थीं, लेकिन शहर के आकर्षण में खो गई' फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताना गलत, शो का हाउसफुल होना दर्शकों की पसंद का सबूत : अनुपम खेर 40 साल का सूखा समाप्त, बोलीविया को हराकर इराक ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बनाई जगह आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना आईपीएल में एक ही टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली शीर्ष पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार ‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

राष्ट्रीय

Shibu Soren: राजनीति जगत को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में निधन

04 अगस्त, 2025 07:38 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, शिबू सोरेन का आज सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शिबू सोरेन ने झारखंड की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई और राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनकी अंतिम सांस सुबह 8:48 बजे ली गई। उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।”

शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत और झारखंड के गठन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी कमी झारखंड की राजनीति में एक बड़ा नुकसान है।

शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता और संस्थापक संरक्षक थे, जो पिछले 38 वर्षों से पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। उनका जन्म 11 जनवरी 1944 को बिहार के हजारीबाग जिले में हुआ था, जो अब झारखंड का हिस्सा है। जनता में उन्हें ‘दिशोम गुरु’ और ‘गुरुजी’ के नाम से सम्मानित किया जाता था। शिबू सोरेन ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत आदिवासियों के शोषण के खिलाफ संघर्ष से की और 1970 के दशक में धनकटनी आंदोलन समेत कई आंदोलनों के जरिए आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती से उठाया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं