Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Share Market Rise: तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, इन 3 कारणों से उछला सेंसेक्स-निफ्टी

10 नवंबर, 2025 07:22 PM

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार (10 नवंबर) को जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मजबूत बढ़त देखी गई। सुबह सेंसेक्स 495 अंक बढ़कर 83,712 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 152 अंक की तेजी के साथ 25,644 पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 319 अंक बढ़त के साथ 83,535 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 82 अंक की तेजी के साथ 25,574 के स्तर पर बंद हुआ।

आज बाजार में सबसे अधिक तेजी आईटी और कैपिटल गुड्स सेक्टर में देखने को मिली। एशियन पेंट्स, टीसीएस, विप्रो, ग्रामिस इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया के शेयर 2% तक चढ़ गए।

बाजार की इस तेजी के पीछे तीन बड़े कारण...
मजबूत ग्लोबल संकेतों से मिला सपोर्ट
पहली वजह ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत हैं। अमेरिका में 40 दिनों से चल रहे सरकारी शटडाउन के जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है, जिससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में सकारात्मक माहौल बन गया है। एशियाई बाजार जैसे जापान का निक्केई, कोरिया का KOSPI और हांगकांग का हैंगसेंग सभी में बढ़त देखी गई।

विदेशी निवेशकों की वापसी
दूसरी बड़ी वजह है विदेशी निवेशकों की वापसी। लगातार छह दिनों तक बिकवाली करने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में 4,581 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इससे बाजार में लिक्विडिटी और भरोसा दोनों बढ़ा।

गोल्डमैन सैक्स का भारत पर पॉजिटिव रुख
तीसरी अहम वजह ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का भारत पर सकारात्मक रुख है। गोल्डमैन सैक्स ने करीब 13 महीने बाद भारतीय शेयर बाजार की रेटिंग ‘न्यूट्रल’ से बढ़ाकर ‘ओवरवेट’ कर दी है। साथ ही निफ्टी के लिए 29,000 का लक्ष्य दिया है यानी मौजूदा स्तर से लगभग 14% की और बढ़त का अनुमान। फर्म का कहना है कि भारत की आर्थिक स्थिति, विकास दर और कंपनियों की कमाई आने वाले समय में मजबूत रहने वाली है। इसी रिपोर्ट के बाद आज लार्जकैप शेयरों में खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे