Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

Share Market Down: लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, इन 5 कारणों से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

29 दिसंबर, 2025 07:35 PM

भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार, 29 दिसंबर को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में फिसल गए। सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,695 के स्तर पर बंद हुआ, निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट रही, ये 25,942 के स्तर पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.50 फीसदी तक गिर गए। आईटी, बैंकिंग, पावर और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला।

इन 5 वजहों से बाजार में आई गिरावट

1. साल के आखिरी दिनों में कम ट्रेडिंग वॉल्यूम
साल के अंत में छुट्टियों के चलते बाजार में निवेशकों की भागीदारी कम रही। दिसंबर में निफ्टी-50 का औसत दैनिक ट्रेडिंग वॉल्यूम घटकर करीब 25 करोड़ शेयर रह गया, जो नवंबर में 30 करोड़ शेयर था। विशेषज्ञों का कहना है कि कम वॉल्यूम के कारण बाजार में तेजी टिक नहीं पाती।

2. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 317.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। यह लगातार चौथा दिन रहा जब एफआईआई ने शुद्ध रूप से बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा।

3. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.04 फीसदी चढ़कर 61.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कच्चा तेल महंगा होने से भारत का आयात बिल बढ़ता है और महंगाई की चिंता भी बढ़ती है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता है।

4. कमजोर वैश्विक संकेत
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को सपाट बंद हुए, जबकि सोमवार सुबह अमेरिकी फ्यूचर्स भी सुस्त रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया, जिससे घरेलू बाजार की धारणा कमजोर हुई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट वी.के. विजयकुमार ने कहा कि बाजार में बड़ी तेजी के लिए किसी मजबूत ट्रिगर की जरूरत है, जैसे भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर स्पष्टता। फिलहाल ऐसी कोई ठोस खबर नहीं है, इसलिए बाजार में कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। उन्होंने निवेशकों को इस दौर में अच्छी क्वालिटी के लार्जकैप शेयरों में धीरे-धीरे निवेश की सलाह दी।

5. रुपए में कमजोरी
सोमवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 89.95 के स्तर पर आ गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और शेयर बाजार की कमजोरी का असर रुपए पर भी साफ दिखा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान